Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिंदकी विधायक बोले–क्षेत्र की जर्जर सड़कें बनवाई:अपना दल हाईकमान मुझे ही टिकट देगा; 5 हजार बीघा जमीन बचानी है

    3 hours ago

    1

    0

    बिंदकी विधानसभा से अपना दल-भाजपा गठबंधन के विधायक जय कुमार जैकी का दावा है कि अपने चार साल के कार्यकाल में मैंने खूब काम किया है। जनता मुझे फुल मार्क देगी। क्षेत्र में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पूरे हुए हैं। उनका कहना है कि कुछ समस्याएं अब भी चुनौती बनी हुई हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विधायक ने सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले 4 साल के कामकाज को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: मेरे काम को 10 में 10 नंबर मिलेंगे। मैंने जनता के लिए जो काम किए हैं और जनता भी मुझे पूरे नंबर दे रही है। सवाल: सबसे बड़ा काम कौन सा कराया? जवाब: बिंदकी विधानसभा में सबसे बड़ा काम बिंदकी बाईपास का निर्माण है। इसके अलावा बिंदकी कस्बे में सरकारी बस स्टैंड बनवाया गया। कोराई बाईपास, जो करीब 7 साल से रुका था, उसे पूरा कराया गया। मुरदीपुर रेलवे पुल का निर्माण कराया गया। 2022 में चौडगरा से बांदा, जोनिहा और ललौली मार्ग काफी जर्जर थे, जिन्हें बनवाया गया। जोनिहा से फतेहपुर मार्ग का भी निर्माण हुआ। आजादी के बाद से कोराई से फतेहपुर मार्ग, जिसे मुगल रोड के नाम से जाना जाता था, उसका नाम बदलकर बाबा गयादीन के नाम पर रखा गया और 19 करोड़ रुपए से उसका चौड़ीकरण कराया गया। सवाल: सबसे बड़ा कौन सा काम नहीं हो पाया? जवाब: काम तो बहुत हैं, लेकिन सबसे बड़ी समस्या कैची मोड़ और सनगांव के पास की है, जहां करीब 5 हजार बीघा जमीन बरसात में जलमग्न हो जाती है। इसके अलावा खेतान फर्टिलाइजर के कारण सौरा, जगन्नाथ, चक्की समेत कई गांवों में पीने का पानी दूषित हो गया है। यह काम अभी पूरा नहीं हो पाया है और मैं खुद इससे संतुष्ट नहीं हूं। इसे अपने कार्यकाल में पूरा करना प्राथमिकता है। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: मैं अपना दल से हूं और लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हूं। मेरे काम को देखते हुए मुझे ही टिकट मिलेगा। अपना दल और भाजपा का गठबंधन 2014 से चल रहा है। पिछली बार मैं जहानाबाद से चुनाव लड़ा और योगी सरकार में मंत्री भी रहा। सवाल: क्या इस बार आपको टिकट मिलेगा? जवाब: मैं आश्वस्त हूं कि मेरे काम और जनता की आवाज के आधार पर पार्टी हाईकमान मुझे फिर टिकट देगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तमकुहीराज में हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा:2 अप्रैल को निकलेगी, तैयारियां हुई तेज
    Next Article
    गाजीपुर में सरकारी कार्यक्रम में लंच पैकेट की छीना-झपटी, VIDEO:वितरण के दौरान अव्यवस्था, बांट रहा व्यक्ति खाने वाला बॉक्स लेकर भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment