Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे किनारे युवक का शव पेड़ से लटका मिला:पारिवारिक विवाद के बाद आत्महत्या की आशंका, पुलिस कर रही मामले की जांच

    4 hours ago

    1

    0

    जालौन जनपद के कुठौद थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे किनारे एक बबूल के पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे कुठौद थाना क्षेत्र के जमालपुर ध्यान गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे किनारे हुई। ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटका देखा और तत्काल गांव के पूर्व प्रधान देवेंद्र कुमार चतुर्वेदी को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही कुठौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान गोरा राजपुरा गांव निवासी 30 वर्षीय राहुल पुत्र साहब सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था बताया जा रहा है कि मृतक राहुल का अपनी पत्नी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। इसी कारण तीन दिन पहले उसकी मां ने बहू को उसके मायके, थाना गोहन क्षेत्र के विजदुवां गांव भेज दिया था। पत्नी के मायके जाने के बाद राहुल भी घर से लापता हो गया था, जिससे परिजन चिंतित थे। मृतक अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। परिवार के सदस्यों को घटना के बाद गहरा सदमा लगा है। पुलिस प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है, हालांकि अन्य सभी पहलुओं पर भी पड़ताल की जा रही है। कुठौद थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:TET अनिवार्यता के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षक, लोहा कारोबारी चौथी मंजिल से कूदा
    Next Article
    लखनऊ में बिजली विभाग का सर्वर खराब:बिजली बिल जमा करने के बाद भी 6 घंटे तक नहीं जुड़ा कनेक्शन,महिला बोली कोई टाइमिंग नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment