Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंदर के बच्चे का सिर लोटे में फंसा, VIDEO:अमरोहा में पीठ पर बैठाकर घूमती दिखीं मां; भूख-प्यास से तड़पता रहा

    3 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के मंडी धनौरा के मोहल्ला गांधी नगर में बुधवार दोपहर एक बंदर के बच्चे का सिर लोटे में फंस गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बंदर का बच्चा लोटे में सिर फंसा होने के कारण अपनी मां की पीठ पर बैठकर छटपटाता रहा। भूख-प्यास से जोर-जोर से आवाजें निकालता रहा। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बंदर का बच्चा अपनी इस स्थिति से बेहद परेशान है। वह कभी छत पर दौड़ता तो कभी दीवारों पर चढ़ने की कोशिश करता नजर आया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में बंदर आसपास की छतों पर जमा हो गए। मोहल्ले के लोगों के अनुसार, बंदरों का झुंड काफी देर तक इलाके में मंडराता रहा और लगातार शोर मचाता रहा, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया। सुरक्षा के मद्देनजर कई लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने बंदर के बच्चे की मदद करने का प्रयास किया, लेकिन आक्रामक बंदरों के झुंड के कारण कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। लोगों का कहना है कि नगर में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है और वे अक्सर घरों में घुसकर नुकसान पहुंचाते हैं। मोहल्लेवासियों ने वन विभाग और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाए। उन्होंने लोटे में फंसे बंदर के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने और उसकी जान बचाने की अपील की है। सोशल मीडिया पर भी लोग वीडियो साझा कर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में चक्रवाती तूफान से तबाही, दर्जनों घायल:6 अस्पताल में भर्ती; कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त, बिजली गुल होने से कई इलाकों में लोग प्रभावित
    Next Article
    IPL- मुंबई ने हैदराबाद को 244 रन का टारगेट दिया:रायन रिकेल्टन ने नाबाद 123 रन बनाए, प्रफुल्ल हिंगे को 2 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment