Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में चक्रवाती तूफान से तबाही, दर्जनों घायल:6 अस्पताल में भर्ती; कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त, बिजली गुल होने से कई इलाकों में लोग प्रभावित

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में बुधवार शाम चक्रवाती तूफान ने कहर बरपाया। इस दौरान करीब 12 लोग घायल हुए, जिनमें से 6 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तूफान से कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। कूरेभार ब्लॉक क्षेत्र में तूफान से 10 लोग घायल हुए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराए गए घायलों में लोकेपुर गांव के शिवम (28) और आंचल (18) शामिल हैं, जो टीन शेड गिरने से गंभीर रूप से चोटिल हुए। भगवानपुर शहरी की स्वाती (20) और अमेठी की 6 वर्षीय आराध्या भी टीन शेड की चपेट में आईं। बैंतीकला (अयोध्या) निवासी राजेश्वरी (60) और गलिबहा के रमन (30) भी घायल हुए। मुजेश टोल प्लाजा पर कार्यरत कपिल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया सीएचसी के डॉ. जसवंत आजाद ने बताया कि कुल 10 घायल अस्पताल पहुंचे थे। इनमें से 6 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उधर, दुबेपुर ब्लॉक क्षेत्र के बंधुआकला के चौदहवा मोहल्ले में आंधी के कारण एक विशालकाय नीम का पेड़ जड़ से उखड़कर मुन्नीलाल कोरी के मकान पर गिर गया। इससे मकान का टीन शेड और छत ढह गई। पेड़ गिरने से लोग घायल हुए पेड़ गिरने से मुन्नीलाल की पत्नी धनऊ और उनकी बच्ची सुनैना मामूली रूप से घायल हो गईं। पड़ोसियों की मदद से दोनों को मलबे से बाहर निकाला गया। हालांकि, बड़ा हादसा टल गया, लेकिन घर का सारा सामान जैसे गेहूं, चावल और अन्य घरेलू वस्तुएं मलबे में दब गईं। पेड़ के नीचे कार दबी, टेंट उखड़ा पेड़ गिरने से बिजली का खंभा भी टूट गया, जिससे पूरे मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। हलियापुर में भाजपा नेता हिन्देश सिंह के यहां एक वरीक्षा कार्यक्रम चल रहा था। तेज आंधी के कारण चिलबिल का पेड़ गिरने से तीन कारें दब गईं, जबकि टेंट उखड़ गया। आंधी बारिश से बिजली गुल, लोग परेशान कुड़वार फीडर बंद होने से जहां हजारों की आबादी प्रभावित हुई है, वहीं मोतिगरपुर और दियरा उपकेंद्र बंद होने से हजारों लोग अंधेरे में रहने को बाध्य हैं। बल्दीराय और धनपतगंज में भी बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई है। असरोगा उपकेंद्र अंतर्गत आंधी से आठ खंभे टूट गए हैं, जिससे रात भर बिजली नहीं आएगी। जूनियर इंजीनियर का कहना है कि आज विद्युत व्यवस्था ठीक होना संभव नहीं है। रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़ उधर, अयोध्या-प्रयागराज रेलखंड पर कूरेभार थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर आम का पेड़ गिर गया। ट्रैक से पेड़ हटा दिया गया है। वहीं आंधी और बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। आम के फल गिर गए और लोग खेतों में पड़े गेहूं व भूसे को सहेजते नजर आए। किसान त्रियुगी नारायण और प्रताप नारायण ने बताया कि मशीन से गेहूं कटने के बाद अभी भूसा नहीं बना था। इसी क्रम में अखंडनगर के बरामदपुर में सेवानिवृत्त अनुचर सतई कहार के परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। यहां मलबे में दबकर दो गाय और एक बकरी की मौत हो गई, जो परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:घरेलू कलह के चलते उठाया कदम, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    बंदर के बच्चे का सिर लोटे में फंसा, VIDEO:अमरोहा में पीठ पर बैठाकर घूमती दिखीं मां; भूख-प्यास से तड़पता रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment