Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंदरों के दौड़ाने से गिरे किसान की मौत:उन्नाव में इलाज के दौरान तोड़ा दम, दो दिव्यांग बच्चों का पिता था

    11 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के पुरवा थाना क्षेत्र के चमियानी गांव में एक वृद्ध किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार सुबह बंदरों के दौड़ाने से वह अपने घर की छत से गिर गए थे। गुरुवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, चमियानी निवासी 58 वर्षीय महावीर सिंह पुत्र स्वर्गीय हरदेव लाल बुधवार सुबह किसी काम से अपने घर की छत पर गए थे। इसी दौरान अचानक बंदरों का एक झुंड वहां पहुंच गया। बताया जा रहा है कि एक बंदर ने उन्हें दौड़ा लिया, जिससे घबराकर वह पीछे हटे और संतुलन बिगड़ने से छत से नीचे गिर पड़े। छत से गिरने के कारण उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, जहां गुरुवार को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक महावीर सिंह गांव में खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं, जो दोनों ही दिव्यांग बताए जा रहे हैं। पिता के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बंदर छतों और घरों में घुसकर लोगों को परेशान करते हैं, जिससे ऐसी दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता और भाई पर ब्लेड से जानलेवा हमला किया:गोरखपुर में बारात जाने के लिए बाइक मांगी थी, मना करने पर भड़का
    Next Article
    आगरा शहर की सड़के गड्ढों में,हादसों का बढ़ रहा खतरा:बिना सुरक्षा के खोदी जा रही सड़के, ठेकेदारों के सामने जिम्मेदार चुप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment