Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा शहर की सड़के गड्ढों में,हादसों का बढ़ रहा खतरा:बिना सुरक्षा के खोदी जा रही सड़के, ठेकेदारों के सामने जिम्मेदार चुप

    13 hours ago

    1

    0

    आगरा में लगभग 15 प्रमुख सड़के है,इन सभी सड़कों पर मौत के गड्ढे खुदे और खुले पड़े है। विभाग के द्वारा शहर में सीवर और पानी की पाइप लाइनों खोद कर छोड़ दिया जा रहा है। सुरक्षा के इंतजाम न होन की वजह से हादसे हो रहे है। जिम्मेदार अधिकारी आंखे मूंदे हुए है। ठेकेदार की मनमानी की के कारण लोगों को हादसों का शिकार होना पड़ रहा है। शहर के गड्ढे, जिनसे हुए हादसे मदिया कटरा चौराहे पर पानी की पाइपलाइन लीक होने से सड़क पोली हो गई थी। इससे सड़क से निकल रही बस गड्ढे में जा धसी, बस को क्रेनसे निकाला गया। इससे चौराहे पर जाम लग गया। गड्ढे बड़ा था इससे हादसा होते-होते बचा। फतेहाबाद रोड ताजगंज स्थित सड़क पर पानी की पाइपलाइन टूट गई। इससे पूरे सड़क पर पानी बह गया। इसी सड़क से मंगलवार को थाईलैंड की राजकुमारी निकली थी। इस दौरान यह पानी की पाइपलाइन टूट गई। इससे लोग गिरते-गिरते बचे। आगरा जिला मुख्यालय के पीछे मंटोला सड़क पर नाली है। नाली फुटपाथ के बीचो-बीच में है, नाली ने गड्ढे का रूप ले लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन इससे हादसे होते हैं, पहले भी एक व्यक्ति के गड्ढे में गिरने से सिर में चोट आई थी। टेडी बगिया स्थित एयरटेल फाइबर डालने वाले कर्मचारियों ने गड्ढा खोदकर छोड़ दिया था। इसमें एक व्यक्ति गिरकर घायल हो गया, इसमें एक युवक का पैर टूट गया। गड्ढे पर ना तो कोई चेतावनी वोर्ड और नाही कोई सुरक्षा के इंतजाम थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंदरों के दौड़ाने से गिरे किसान की मौत:उन्नाव में इलाज के दौरान तोड़ा दम, दो दिव्यांग बच्चों का पिता था
    Next Article
    मथुरा वृंदावन में बढ़ती भीड़ का मुद्दा उठा राज्यसभा में:सांसद अरुण सिंह ने कहा चलाई जाए मेट्रो या रैपिड ट्रेन, ब्रज रज को लेने के लिए श्रद्धालु आतुर रहते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment