Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंदर ने बाइक से बोतल निकालकर पानी पिया:फर्रुखाबाद में शनिवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस

    3 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में गर्मी से परेशान एक बंदर ने बाइक के बैग से पानी की बोतल निकालकर पी। यह घटना शनिवार को हुई, जब शहर का तापमान काफी अधिक था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बंदर ने लगभग 5 से 7 मिनट तक बोतल से पानी पिया। इस दृश्य ने अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। फर्रुखाबाद में शनिवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही थीं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान दिखे और धूप से बचाव के लिए गमछे का सहारा लेते नजर आए। वहीं गर्मी से बचाव के लिए कुछ लोग गन्ने का जूस पीकर अपने गले को तर करते नजर आए। वहीं सड़कों पर भी लोग से बचाव के लिए गमछा आदि का प्रयोग कर निकले।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौसा के अंतिम संस्कार में जा रहे युवक की मौत:उन्नाव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचला, चालक वाहन समेत फरार
    Next Article
    बहराइच के कतर्नियाघाट में युवक पर तेंदुए ने किया हमला:बाइक सवार युवक घायल; अस्पताल में भर्ती, बाजार से लौटते वक्त हुआ हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment