Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौसा के अंतिम संस्कार में जा रहे युवक की मौत:उन्नाव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचला, चालक वाहन समेत फरार

    1 hour ago

    2

    0

    उन्नाव जिले में एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय किसान की मौत हो गई। किसान अपने मौसा के निधन की खबर सुनकर बांगरमऊ जा रहे थे, तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। मृतक की पहचान माखी थाना क्षेत्र के ग्राम हिमाचल खेड़ा निवासी राजेश (35) पुत्र स्वर्गीय राम औतार के रूप में हुई है। राजेश को उनके मौसा के निधन की सूचना मिली थी, जिसके बाद वह अपनी मोटरसाइकिल से बांगरमऊ जाने के लिए घर से निकले थे। ब्राह्मण सफीपुर चौराहा के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राजेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत बेहद गंभीर थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद राजेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। मृतक राजेश खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बेटे हैं। इस आकस्मिक घटना से परिवार को गहरा आघात लगा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बजरंग दल ने जिहादी मानसिकता को बताया खतरा:कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला, आंतरिक सुरक्षा पर चिंता जताई
    Next Article
    बंदर ने बाइक से बोतल निकालकर पानी पिया:फर्रुखाबाद में शनिवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment