Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं के होटल में मिलीं दो छात्राएं:आर्ट का एग्जाम देकर लौटी थीं, साथ के दो युवक फरार

    20 hours ago

    1

    0

    बदायूं के दातागंज में एक होटल से पुलिस ने दो छात्राओं को बरामद किया है। पुलिस की छापेमारी के दौरान उनके साथ मौजूद दो युवक मौके से फरार हो गए। दोनों छात्राएं हाईस्कूल की हैं और उनके पास से प्रवेश पत्र भी मिले हैं। यह घटना दातागंज कस्बे की है। जानकारी के अनुसार, दोनों छात्राएं आज आर्ट का एग्जाम देने के लिए घर से निकली थीं। परीक्षा के बाद वे सीधे होटल पहुंच गईं। पुलिस को होटल में युगलों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में दो छात्राओं और दो युवकों की मौजूदगी है। छापेमारी के दौरान युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकले, जबकि दोनों नाबालिग छात्राएं पुलिस के हाथ लग गईं। पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई। कोतवाली में पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों छात्राएं दातागंज कस्बे की ही रहने वाली हैं। एसएचओ वेदपाल सिंह ने बताया कि केवल छात्राएं ही मिली थीं, जिन्हें बाद में उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीडीओ का एआरटीओ कार्यालय पर छापा:ऑपरेटर बर्खास्त, दलाल पर एफआईआर कराने के निर्देश
    Next Article
    प्रतापगढ़ कोर्ट परिसर में हंगामा, कैदी को चोट आई:पेशी पर आए कैदी से मारपीट का परिजनों ने आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment