Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'हमें बोलने से रोका जाता है', संसद में गरजे Rahul Gandhi, Modi पर लगाए गंभीर आरोप, BJP का पलटवार

    2 hours from now

    1

    0

    संसद में बोलते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि यहां चर्चा लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अध्यक्ष की भूमिका के बारे में है। कई बार मेरा नाम लिया गया है और मेरे बारे में बेबुनियाद बातें कही गई हैं। यह सदन भारत की जनता की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि यह किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है। हर बार जब हम बोलने के लिए खड़े होते हैं, तो हमें बोलने से रोक दिया जाता है। पिछली बार जब मैंने बोला था, तो मैंने हमारे प्रधानमंत्री द्वारा किए गए समझौतों के बारे में एक बुनियादी सवाल उठाया था।  इसे भी पढ़ें: IndiGo के CEO Pieter Elbers ने 'Personal Reasons' से दिया इस्तीफा, क्या Flight Crisis बनी असली वजह?राहुल गांधी ने कहा कि मुझे कई बार बोलने से रोका गया है। भारत के इतिहास में पहली बार नेता विपक्ष को सदन में बोलने नहीं दिया गया। हमारे प्रधानमंत्री की छवि खराब हो चुकी है, और यह बात सभी जानते हैं। गांधी की टिप्पणी का जवाब देते हुए भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने आरोप को खारिज करते हुए प्रधानमंत्री का बचाव किया। सदन में अपने जवाब के दौरान प्रसाद ने कहा कि मैं विपक्ष के नेता को याद दिलाना चाहता हूं कि भारत के प्रधानमंत्री से कभी समझौता नहीं किया जा सकता। इसे भी पढ़ें: Sansad Diary: Om Birla के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, विपक्ष पर Shivraj Singh का तंजराहुल गांधी ने आगे कहा कि लोकसभा भारत की जनता की आवाज का प्रतिनिधित्व करती है, न कि केवल एक राजनीतिक दल का। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष के सदस्यों को अपने विचार व्यक्त करने से रोका जा रहा है। गांधी ने कहा कि यहां चर्चा लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अध्यक्ष की भूमिका के बारे में है। कई बार मेरा नाम लिया गया है और मेरे बारे में बेबुनियाद बातें कही गई हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा कि यह सदन भारत की जनता की अभिव्यक्ति है। यह किसी एक दल का नहीं, बल्कि पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है। जब भी हम बोलने के लिए खड़े होते हैं, हमें बोलने से रोक दिया जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पद संभालते ही Taranjit Sandhu एक्टिव, Delhi के विकास पर गृह मंत्री Amit Shah से हुई पहली बैठक
    Next Article
    अंतरिक्ष से आएगी ईरान पर आफत, युद्ध समाप्त करने के लिए इजरायल फिर से करेगा Blue Sparrow का इस्तेमाल?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment