Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में 150 CCTV खंगालकर मासूम को किया बरामद:वीडियो एक्सपर्ट की मदद से अपहर्ताओं तक पहुंची पुलिस

    2 hours ago

    2

    0

    बदायूं में एक साल के मासूम के अपहरण का खुलासा तकनीकी विशेषज्ञ की मदद से हुआ है। पुलिस ने लगभग 150 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, धुंधली नंबर प्लेट को साफ कराया और इसी सुराग के आधार पर अपहर्ताओं तक पहुंचकर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। घटना के बाद पुलिस ने मैरिज लॉन और आसपास लगे कैमरों की फुटेज की जांच शुरू की। इसमें एक संदिग्ध स्विफ्ट कार दिखाई दी, लेकिन उसकी नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं थी। पुलिस ने एक तकनीकी विशेषज्ञ की मदद ली, जिसने फुटेज को साफ करके संभावित नंबर निकाला। शुरुआत में संदेह था, लेकिन बाद में कासगंज के एक कैमरे में वही नंबर साफ दिखाई दिया, जिससे पुलिस को अपहर्ताओं की गाड़ी होने का पूरा यकीन हो गया। जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी खुशबू, जो रामनगर, थाना छतारी, जनपद बुलंदशहर की निवासी है, मासूम को मोनार्क फार्महाउस से सीधे कार तक लाई थी। इसके बाद बुलंदशहर निवासी मुकेश ने कार चलाई। आरोपी इस्लामनगर से बिल्सी होते हुए मुजरिया चौराहे पहुंचे और फिर कछला, कासगंज, एटा होते हुए आगरा चले गए। नंबर प्लेट की पुष्टि होते ही पुलिस ने सबसे पहले गाड़ी मालिक को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ और लगातार दबिश के बाद पूरी कड़ी खुलती चली गई। एक-एक कर सभी आरोपी पकड़े गए और पुलिस मासूम तक पहुंचने में सफल रही। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी खुशबू बिल्सी क्षेत्र के एक निर्माणाधीन अस्पताल में नर्सिंग का काम करती है। वह पहले सहसवान के एक अस्पताल में भी कार्यरत रह चुकी है और नर्सिंग का कोर्स भी कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला से मकान मालिक ने बनाया संबंध बनाने का दबाव:लखनऊ में छेड़छाड़ से तंग आई महिला; पति छोड़कर गया, 3 बच्चों संग बेसहारा
    Next Article
    लखनऊ में ‘वेलनेस सिटी’ पर माफिया की छाया:अहमद की 50 बीघा जमीन चिन्हित, 200 बीघा बेनामी पर भी नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment