Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला से मकान मालिक ने बनाया संबंध बनाने का दबाव:लखनऊ में छेड़छाड़ से तंग आई महिला; पति छोड़कर गया, 3 बच्चों संग बेसहारा

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के गुडम्बा इलाके में किराए पर रह रही एक महिला ने मकान मालिक पर छेड़छाड़ और गलत संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी पर मुकदमा दर्ज करवाया है। दीवार फांदकर कमरे में घुसा, जबरन पकड़कर की छेड़छाड़ दसौली निवासी द्रौपती देवी (32) के मुताबिक, वह पिछले एक साल से गुडम्बा इलाके में किराए के मकान में रह रही हैं। आरोप है कि मकान मालिक विशाल राजपूत शुरू से ही उनसे गलत संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। कुछ दिन बाद, जब वह घर में अकेली थीं, तब वह दीवार फांदकर कमरे में घुस आया और जबरन पकड़कर छेड़छाड़ की। विरोध पर दी धमकी, महीनों तक चलता रहा दबाव पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे डराया-धमकाया। यह सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। महिला ने जब यह बात अपने पति श्रीराम चौहान को बताई, तो पति उसे छोड़कर चला गया। अब महिला अपने तीन छोटे बच्चों के साथ अकेले रह रही है और आर्थिक व सामाजिक संकट का सामना कर रही है। पुलिस से लगाई न्याय की गुहार पीड़िता ने गुडम्बा थाने में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा के नए डीएम बने मनीष बंसल:मुख्य चुनाव आयुक्त के दामाद हैं; सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल यहां भेजे गए
    Next Article
    बदायूं में 150 CCTV खंगालकर मासूम को किया बरामद:वीडियो एक्सपर्ट की मदद से अपहर्ताओं तक पहुंची पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment