Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में आसिफ हत्याकांड, पांच पर केस दर्ज:तीन नामजद, दो अज्ञात आरोपी शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं में एक अधेड़ की हत्या कर शव खेत में फेंकने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें तीन आरोपी नामजद हैं, जबकि दो अज्ञात हैं। यह मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान आसिफ खान के रूप में हुई है। उनके बेटे अमन खान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी आसिफ को दावत खिलाने के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे और बाद में उनकी हत्या कर दी। अमन खान द्वारा दर्ज मुकदमे के अनुसार, 30 मार्च 2026 की दोपहर तीन बजे शरीफ (पुत्र मजीद, निवासी ईदगाह), मनोज (पुत्र अमरपाल, निवासी वार्ड संख्या एक) और नैकसा (पुत्र नत्थू, निवासी वार्ड संख्या तीन) आसिफ खान को घर से बुलाकर ले गए थे। उनके साथ दो अज्ञात लोग भी थे। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर आसिफ की हत्या की और शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है और पुलिस ने कुछ नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ए.के. शर्मा बलिया पहुंचे, वार्षिकोत्सव में हुए शामिल:मंत्री ने कहा- शिक्षा के साथ संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्यों को भी दें महत्व
    Next Article
    SP कमलेश बहादुर ने दक्षिण टोला थाने का किया निरीक्षण:रजिस्टर जांचे, गैंगस्टर-गुंडा एक्ट में त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment