Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में चलती बोलेरो में लगी आग:बारातियों ने कूदकर बचाई जान, हाइवे पर रोका गया ट्रैफिक

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं में बरेली-मथुरा हाइवे पर शनिवार देर रात बारातियों से भरी एक बोलेरो में अचानक आग लग गई। बिनावर थाना क्षेत्र के खुनक गांव के पास हुए इस हादसे में ड्राइवर समेत सभी बारातियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने आग पर काबू पाया और हाइवे पर वाहनों का आवागमन रोका। यह बोलेरो कादरचौक थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव से बिनावर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव जा रही बारात का हिस्सा थी। नूरपुर गांव निवासी शकूर गाड़ी चला रहा था और उसमें चार अन्य बाराती सवार थे। रास्ते में अचानक गाड़ी का इंजन बंद हो गया और धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते गाड़ी के बोनट से आग की लपटें उठने लगीं। आग की लपटें देखकर ड्राइवर और सभी बाराती तुरंत गाड़ी से बाहर कूद गए। कुछ ही देर में आग ने पूरी बोलेरो को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। इसी दौरान बिनावर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और हाइवे पर वाहनों का आवागमन रोक दिया। बिनावर थाना एसएचओ अरिहंत सिद्धार्थ ने बताया कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का संभावित कारण शार्टसर्किट बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गाड़ी का तकनीकी मुआयना कराया जाएगा, जिसके बाद ही आग लगने की सही वजह स्पष्ट हो पाएगी। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद हाइवे पर आवागमन फिर से सुचारू कर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्चे का मर्डर, कपड़ों को बेटा समझ रही मां…VIDEO:झांसी में बोली- मुझे मार देता, कलेजे के टुकड़े को न काटता; मारकर बाप ने जान दी थी
    Next Article
    कानपुर में 6.22 करोड़ की धोखाधड़ी:केमिकल कारोबारी 3 साल का भुगतान रख लिया, ATM कार्ड बदल रिटायर्ड टीचर से ठगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment