Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में चलती कार में लगी आग, पत्नी जिंदा जली:कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर पति गंभीर झुलसा, 3 दिन पहले हुआ था पथरी का ऑपरेशन

    3 hours ago

    1

    0

    बदायूं में एक चलती कार में आग लगने से एक महिला की जलकर मौत हो गई। हादसे में महिला का पति भी झुलस गया। यह घटना उसहैत थाना क्षेत्र के रौता गांव के पास शुक्रवार रात को हुई। मृतक महिला की पहचान 25 वर्षीय प्रिया के रूप में हुई है, जो अपने पति अर्पित भारद्वाज के साथ लखीमपुर के पलिया कस्बे से घर लौट रही थीं। अर्पित स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) हैं और उनकी पोस्टिंग कादरचौक सीएचसी पर है। प्रिया का तीन दिन पहले पलिया के एक अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन हुआ था। बताया गया कि ऑपरेशन के बाद तबीयत ठीक न होने के कारण प्रिया कार की पिछली सीट पर लेटी हुई थीं, जबकि अर्पित गाड़ी चला रहे थे। रौता गांव के पास अचानक कार में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। गाड़ी के दरवाजे कथित तौर पर लॉक हो गए थे, लेकिन अर्पित किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और निजी संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक प्रिया की जलकर मौत हो चुकी थी। उसहैत के एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि महिला का शव कब्जे में ले लिया गया है और झुलसे हुए पति का इलाज कराया जा रहा है। मामले की जांच जारी है। खबर अपडेट की जा रही है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर वकील की हत्या, VIDEO:2 हमलावर आए, सीने पर गोली मारी; लोग पकड़ने दौड़े तो बंदूक तानी
    Next Article
    लखनऊ में फ्लाई दुबई के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग:ईंधन कम होने पर ATC को कॉल, काठमांडू जा रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment