Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर वकील की हत्या, VIDEO:2 हमलावर आए, सीने पर गोली मारी; लोग पकड़ने दौड़े तो बंदूक तानी

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी के मिर्जापुर में शनिवार सुबह सवा 7 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर बाइक से आए। उन्हें रास्ते में रोका और सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। खून से लथपथ वकील जमीन पर गिर पड़े। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई। सीसीटीवी में 2 हमलावर बाइक से आते दिखाई दे रहे हैं। पीछे बैठा शख्स हाथ में तमंचा लेकर उतरता है। वकील राजीव सिंह (45) को सरेराह रोककर फायर कर देता है। इसके बाद भागने की कोशिश करता है, लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं होती। आसपास के लोग आरोपियों को पकड़ने के लिए दौड़ते हैं, तो वो मतंचा तानकर उन्हें डराते-धमकाते हैं। इस बीच, बाइक स्टार्ट हो जाती है और हमलावर भाग निकलते हैं। घटना कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारुपुर की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। CCTV के आधार पर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। 3 तस्वीरों में देखिए वारदात खबर अपडेट की जा रही है….
    Click here to Read more
    Prev Article
    चप्पे-चप्पे पर कमांडो और बैरिकेड्स... शांति वार्ता से पहले छावनी में तब्दील हुआ इस्लामाबाद
    Next Article
    बदायूं में चलती कार में लगी आग, पत्नी जिंदा जली:कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर पति गंभीर झुलसा, 3 दिन पहले हुआ था पथरी का ऑपरेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment