Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में घी व्यापारी का शव कार में मिला:गर्दन पर पॉलीथिन लिपटी थी, पाइप नाइट्रोजन सिलेंडर से जुड़ी थी; सल्फास की डिब्बी भी मिली

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं में एक घी व्यापारी का शव उसकी कार में मिला है। पुलिस ने डस्टर कार के शीशे तोड़कर शव को बाहर निकाला। मृतक की गर्दन पर पॉलीथिन लिपटी हुई थी, जिसमें एक पतला पाइप लगा था जो नाइट्रोजन सिलेंडर से जुड़ा था। कार से सल्फास की एक डिब्बी भी मिली है। पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर गेट खोला। व्यापारी के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने व्यापारी की हत्या की आशंका जताई है। मामला अलापुर थाना क्षेत्र के एमएफ हाईवे स्थित नखाशा बाजार का है। अब जानिए पूरा मामला… व्यापारी की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्राहमपुर निवासी 30 साल के अमन साहू पुत्र बाबूराम साहू के रूप में हुई है। अमन घी व्यापारी थे। उनकी दुकान शहर में जैन मंदिर के पास है। गुरुवार को वह बिसौली जाने की बात कहकर घर से निकले थे। गुरुवार देर शाम उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में एमएफ हाईवे स्थित नखाशा बाजार में कार के अंदर मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार पूरी तरह बंद थी। इसके बाद पुलिस ने शीशे तोड़कर शव को बाहर निकाला। व्यापारी की गर्दन पर पॉलीथिन लिपटी थी। इसमें लगा पतला पाइप कार में रखे नाइट्रोजन सिलेंडर से जुड़ा था। पुलिस अमन साहू को जिला अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजन शव को स्ट्रेचर समेत पहले अपने घर ले गए, लेकिन बाद में पुलिस घर पहुंची। शव को वापस जिला अस्पताल लाया गया। शव को मोर्चरी में रखवाकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों ने बताया- अमन दो भाइयों में छोटे थे। उनकी एक बेटी है। परिवार उनकी मौत के बाद बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित है। अलापुर के एसएचओ अजय विष्ट ने बताया- मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर जांच में जुटी हुई है। पुलिस को अमन की कार से सल्फास की एक डिब्बी भी मिली है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वॉलीबॉल प्लेयर की मौत में अब हत्या की तहरीर:घरवालों ने साजिश के तहत जहर देकर मारने का लगाया आरोप, पुलिस ने जांच शुरू की
    Next Article
    आगरा के सीकरी में दो पक्षों में संघर्ष:छतों से हुआ पथराव, 20 लोग घायल, 5 की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment