Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वॉलीबॉल प्लेयर की मौत में अब हत्या की तहरीर:घरवालों ने साजिश के तहत जहर देकर मारने का लगाया आरोप, पुलिस ने जांच शुरू की

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज के अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित हॉस्टल में 17 वर्षीय वॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्यूष राय की मौत के मामले में तीसरे दिन एक और मोड़ आया। घर वालों ने आरोप लगाया की साजिश के तहत प्रत्युष को जहर देकर मार डाला गया। उन्होंने थाने में तहरीर भी दे दी है। हालांकि यह नहीं बताया कि यह किसने किया। पुलिस अफसरों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। भाई की ओर से दी गई शिकायत यह तहरीर मृतक के भाई नितांत राय ने दी है। दरअसल पहले उसकी ओर से तस्वीर देखकर बताया गया था कि उसकी भाई की मृत्यु संदिग्ध हाल में हुई है ऐसे में इस मामले की जांच कर तह तक पहुंचा जाए। पता लगाया जाए कि आखिर जो व्यक्ति एक दिन पहले तक बिल्कुल स्वस्थ था, मैच खेल कर लौटा था, रात में दोस्तों संग खाना खाया था, अचानक उसकी मौत कैसे हो गई। बताया जा रहा है की अब इस मामले में एक और तहरीर दी गई है जिसमें आरोप लगाया गया है कि प्रत्युष को जहर देकर मारा गया और यह साजिश के तहत किया गया। तहरीर में मांग की गई है कि इस साजिश के पीछे कौन है, एफआईआर दर्ज कर इसका पता लगाया जाए। 11 फरवरी को मिला था शव मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाला प्रत्युष 11 फरवरी की सुबह में म्योहाल स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स की हॉस्टल में अपने कमरे में संदिग्ध दाल में अचेत पड़ा मिला था। हॉस्टल में रहने वाले अन्य खिलाड़ी और कोच उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के दौरान प्राथमिक तौर पर जहर से मौत की आशंका जताई गई, जिसके चलते विसरा सुरक्षित कर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) भेजा गया पोस्टमॉर्टम में क्या सामने आया? बुधवार को हुए पोस्टमार्टम में शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं मिले। इसके बाद डॉक्टरों ने विसरा प्रिजर्व कर लिया है। आशंका जताई जा रही है कि किसी विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हुई हो सकती है। हालांकि यह कौन सा जहरीला पदार्थ था और वह शरीर में कैसे पहुंचा, इसका पता नहीं चल पाया है। पिता ने उठाए हैं सवाल जांच के दायरे में हॉस्टल प्रशासन परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर पारदर्शिता नहीं बरती गई। वहीं पुलिस का कहना है कि सभी संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी। हॉस्टल परिसर के सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। एफएसएल रिपोर्ट पर टिकी जांच फिलहाल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी। फिलहाल हत्या के आरोप से संबंधित तहरीर मिलने की बात पर कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि यह बात संज्ञान में आई है कि घर वाले ऐसी कोई तहरीर देने वाले हैं लेकिन फिलहाल तहरीर मिली नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के लिए मंडलीय कार्यशाला हुई:महापौर बोले- स्वच्छता को जन-जन की मुहिम बनाने की जरूरत
    Next Article
    बदायूं में घी व्यापारी का शव कार में मिला:गर्दन पर पॉलीथिन लिपटी थी, पाइप नाइट्रोजन सिलेंडर से जुड़ी थी; सल्फास की डिब्बी भी मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment