Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल:होली पर घर आ रहा था भतीजा, बाइक से घर लौटते समय हादसा

    3 hours ago

    1

    0

    बदायूं में एक सड़क हादसे में 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तब हुई जब मृतक अपने भतीजे को होली मनाने घर ला रहा था। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव रामनगर सैदपुर उर्फ मुड़खोड़ा निवासी श्रीपाल (48) अपने भतीजे आकाश को लेने इस्लामनगर गए थे। आकाश पानीपत में मजदूरी करता है और होली के त्योहार के लिए घर लौट रहा था। श्रीपाल उसे बाइक से गांव वापस ला रहे थे। आकाश गंभीर घायल बिसौली-इस्लामनगर रोड पर हेमपुर गांव के पास कोल्ड स्टोर के निकट एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में श्रीपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आकाश को इस्लामनगर सीएचसी में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने श्रीपाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नहर में गिरकर 3 की मौत, कार्रवाई की मांग:बेटी ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया
    Next Article
    गोरखपुर नगर निगम की 17 वीं बैठक:पार्षद निधि एक करोड़ करने की मांग, देवेंद्र गौंड ने शायराना अंदाज में कही बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment