Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नहर में गिरकर 3 की मौत, कार्रवाई की मांग:बेटी ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया

    3 hours ago

    1

    0

    अछल्दा थाना क्षेत्र के तुरुकपुर गांव के पास निचली गंग नहर में एक कार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। यह घटना बुधवार रात 18 फरवरी को करीब 11 बजे हुई थी। मृतकों की पहचान मोतीगंज निवासी 60 वर्षीय राजीव कुमार गुप्ता, उनकी 55 वर्षीय पत्नी मधु गुप्ता और उनके बेटे शुभम पोरवाल के रूप में हुई है। तीनों दिबियापुर से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। उनकी डस्टर कार (संख्या यूपी55एस9741) नहर किनारे सड़क पर अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी। बताया गया है कि सड़क के किनारे कोई सुरक्षा रेलिंग, संकेतक या बैरिकेडिंग नहीं थी, और नहर की पटरी भी नहीं बनी थी। अंधेरा होने और किनारे पर सुरक्षा उपायों की कमी के कारण वाहन सीधे नहर में पलट गया। नहर में पानी अधिक होने के कारण तीनों की डूबकर मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों ने सिंचाई विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतकों के परिजनों ने जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी को एक प्रार्थना पत्र देकर मामले की गहन जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि यदि सड़क किनारे पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम होते तो इस दुखद हादसे को टाला जा सकता था। परिवार ने प्रशासन से मृतकों के लिए मुआवजा देने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नहर किनारे सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की भी मांग की है। मृतक राजीव कुमार गुप्ता के भाई सूर्य मोहन पोरवाल ने बताया कि वे घटना के समय मौके पर नहीं पहुँच पाए थे। जब तक वे घटनास्थल पर पहुँचे,कहा कि उनके माता-पिता का पोस्टमॉर्टम उनके पहुँचने के बाद किया जाए,ताकि वे उन्हें आख़िरी बार देख सकें।हालांकि, उनकी बात नहीं सुनी गई और पोस्टमॉर्टम निर्धारित समय पर ही कर दिया गया। सूर्य मोहन पोरवाल ने आगे बताया कि उनके भाई का मोबाइल,माताजी का मोबाइल और उनका पर्स भी नहीं मिला। जब उन्होंने इस बारे में पूछा तो उन्हें बताया गया कि सामान नहीं मिल पाया है और उन्हें IMEI नंबर देना होगा।काफी अनुरोध के बाद गोताखोर बुलाए गए, जिन्होंने मोबाइल की तलाश की। गोताखोरों ने उनसे 2500 रुपये भी लिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ सिविल कोर्ट से पिस्टल बरामद:दो युवक पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़े गए, एक पर NIA कोर्ट में चल रहा है केस
    Next Article
    बदायूं में हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल:होली पर घर आ रहा था भतीजा, बाइक से घर लौटते समय हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment