Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में इंटरमीडिएट में निखिल ने किया जिला टॉप:91.60 प्रतिशत अंक मिले, सुधांशु दूसरे और महेश तीसरे स्थान पर रहे

    1 hour ago

    2

    0

    बदायूं में इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद मेधावी छात्रों में खुशी का माहौल है। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के रुदायन स्थित भगवानदास मेमोरियल इंटर कॉलेज के छात्र निखिल ने 91.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं, उझानी के कछला स्थित राधेलाल इंटर कॉलेज के सुधांशु 90.60 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और भगवानदास मेमोरियल इंटर कॉलेज के ही महेश 90.20 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 30,736 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 29,676 ने परीक्षा दी, जिसमें से 23,808 छात्र सफल हुए। जिले का कुल पास प्रतिशत 80.23 रहा। जिला टॉपर निखिल शर्मा फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के नसरौल गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता रूपेश शर्मा उन्हें सुबह पांच बजे जगा देते थे। निखिल सुबह छह से आठ बजे तक ऑनलाइन कक्षाएं लेते थे, फिर स्कूल जाते और वहां से लौटकर लाइब्रेरी में पढ़ाई करते थे। वे प्रतिदिन लगभग छह घंटे अध्ययन करते थे। उनकी पढ़ाई में मां रुचि और पिता का पूरा सहयोग रहा। कॉलेज के शिक्षकों ने भी उनके सभी संदेह दूर किए और दोस्तों ने भी उन्हें प्रेरित किया। निखिल की योजना इंजीनियरिंग करने की है और वे अगले साल जेईई की तैयारी करेंगे। दूसरे स्थान पर रहे सुधांशु कछला कस्बे के वार्ड संख्या पांच के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय क्लास टीचर राजेश गुप्ता और शिक्षक नेशप्रकाश को दिया। सुधांशु ने ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई की और उनके ताऊ, चचेरे भाई और मां का विशेष योगदान रहा। वे आगे चलकर एग्रीकल्चर प्रोफेसर बनना चाहते हैं। तीसरे स्थान पर रहे महेश भी नसरौल गांव के ही निवासी हैं और उनकी भी इंजीनियर बनने की इच्छा है। इसी गांव की छात्रा कनक शर्मा भी जिले के शीर्ष 10 छात्रों में शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां संग शिल्पा शेट्टी ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए:मां विंध्‍यवासिनी को चुनरी चढ़ाई, 4 बनारसी साड़ियां खरीदीं; बोलीं- मैं सौभाग्यशाली हूं
    Next Article
    गैंगस्टर महेश निषाद की संपत्ति कुर्क:32 लाख से अधिक की प्रॉपर्टी पर कार्रवाई, अवैध रूप से अर्जित की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment