Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां संग शिल्पा शेट्टी ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए:मां विंध्‍यवासिनी को चुनरी चढ़ाई, 4 बनारसी साड़ियां खरीदीं; बोलीं- मैं सौभाग्यशाली हूं

    3 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड फिल्म की अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बुधवार को मां सुनंदा शेट्टी के साथ वाराणसी पहुंची। चेहरे पर मास्क पहने हुए शिल्पा गेट नंबर 4 से मंदिर में प्रवेश किया। यहां बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर पूजन किया। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि हर साल बाबा के दर्शन होते हैं। करीब एक घंटा तक वह मंदिर में रहीं। गुरुवार को मिर्जापुर गईं। जहां विंध्यवासिनी माता को चुनरी चढ़ाई। इसके बाद वापस काशी आईं। फिर साड़ी की दुकान पहुंची। जहां बनारसी साड़ी देखी। उन्हें 4 बनारसी साड़ी पंसद आईं। जिन्हें उन्होंने खरीद लिया। उन्होंने बनारसी लस्सी भी पी। बनारस साड़ी भी खरीदी शिल्पा शेट्‌टी बुधवार शाम को अपनी मां सुनंदा शेट्‌टी के साथ काशी पहुंची। रात करीब 10 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची। यहां पूजा अर्चना की। शयन आरती में शामिल हुईं। करीब एक घंटा तक वह मंदिर में रहीं। इसके बाद होटल चली गईं। गुरुवार सुबह मिर्जापुर कार से चली गईं। उन्होंने विंध्यवासिनी माता को चुनरी चढ़ाई। साथ ही गर्भगृह में लगभग 15 मिनट तक विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने वहां बन रहे कॉरिडोर को भी देखा। उन्होंने कहा कि माता का धाम काफी बढ़िया बन रहा है। यहां आकर मुझे और मेरी मां को शांति मिली। शिल्पा ने 4 बनारसी साड़ियां खरीदीं, लस्सी पी दोपहर को शिल्पा शेट्टी अपनी मां के साथ ताज होटल आ गईं। यहां आराम किया। शाम को होटल में लस्सी मंगाकर पी। इसके बाद शाम करीब 4 बजे शिवपुर स्थित सुद्धिपुर के हुनरिया केंद्र में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी मां संग साड़ी लेने पहुंची। यहां उन्होंने बनारसी सिल्क साड़ियों को करीब से देखा और कारीगरों से उनकी बुनाई की बारीकियों की जानकारी ली। शिल्पा शेट्टी ने पारंपरिक कला की सराहना करते हुए कहा कि बनारसी साड़ियों की पहचान पूरी दुनिया में है। उन्होंने 4 बनारसी साड़ी भी खरीदी। इसके बाद वह एयरपोर्ट पहुंची। जहां से मुंबई के लिए रवाना हो गईं। अब जानिए कैसा है अभिनेत्री का जीवन शिल्पा शेट्टी अपनी प्रथम फिल्म बाज़ीगर में प्रथम अभिनय से पूर्व बॉलीवुड, कॉलीवुड, तेलुगु सिनेमा और कर्नाटक सिनेमा में लगभग 40 फिल्मों में काम कर चुकी थीं। अग्रणी भूमिका के रूप में उन्होंने प्रथम समय आग फिल्म में कार्य किया। शिल्पा का जन्म मैंगलूर में एक परिवार में हुआ। ………………. ये खबर भी पढ़िए- काशी में प्रिंसिपल रोए, बरेली में बच्चों संग नाचे टीचर:यूपी बोर्ड 10वीं में सीतापुर की कशिश, बाराबंकी की अंशिका टॉपर; मेरिट में 123 बच्चे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट गुरुवार शाम 4 बजे जारी हुआ। सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने टॉप किया है। दोनों को 97.83% अंक मिले। 97.50% अंकों के साथ बाराबंकी की अदिति दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर 97.33% अंकों के साथ सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परी वर्मा रहीं। इस तरह टॉप-3 में कुल 6 बच्चों ने जगह बनाई। इनमें 5 लड़कियां हैं। टॉप-10 में 115 बच्चों ने जगह बनाई है। इसमें सीतापुर के 13, बाराबंकी के 9, फतेहपुर के 7, कानपुर नगर, इटावा और गोंडा के 6-6 बच्चे हैं। परीक्षा देने वाले जेल में बंद 68 में से 67 कैदी भी पास हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तराखंड में 300 मीटर खाई में गिरी पिकअप,8 की मौत:हरिद्वार से अंतिम संस्कार करके लौट रहे थे, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान
    Next Article
    बदायूं में इंटरमीडिएट में निखिल ने किया जिला टॉप:91.60 प्रतिशत अंक मिले, सुधांशु दूसरे और महेश तीसरे स्थान पर रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment