Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में जनता की पहली पसंद विधायक महेश चंद्र गुप्ता:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार आबिद रजा, बसपा से हाजी रईस, भाजपा पसंदीदा पार्टी

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं की सदर विधानसभा सीट पर बीजेपी विधायक महेश चंद्र गुप्ता को जनता ने पसंद किया है। भास्कर के सर्वे में 63 परसेंट जनता का मत है कि इन्हें टिकट मिलना चाहिए। भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद भी महेश चंद्र गुप्ता हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद बीजेपी है। दूसरे नंबर पर समाजवार्दी पार्टी और तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद महेश चंद्र गुप्ता हैं। 77 परसेंट लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता हैं। जिलाध्यक्ष को 13 परसेंट लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर पूर्व नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल हैं, उन्हें 2 परसेंट लोगों ने पसंद किया है। इस सीट पर सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम विश्वजीत गुप्ता हैं। वो सदर विधायक के बेटे हैं, जिन्हें एक फीसदी लोगों ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद पूर्व दर्जाप्राप्त मंत्री आबिद रजा हैं। इन्हें 42 परसेंट लोगों ने पसंद किया है। पूर्व मंत्री भूपेंद्र दद्दा को 30 परसेंट, पूर्व विधायक आरके शर्मा को 14 परसेंट लोगों ने पसंद किया है। 14 परसेंट लोगों ने ही अन्य उम्मीदवारों को पसंद किया है, इनमें कई नाम शामिल हैं। बहुजन समाज पार्टी में पहली पसंद हाजी रईस हैं। इन्हें 43 परसेंट लोगों ने पसंद किया है। फखरे अहमद शोबी को 21 परसेंट, खालिद परवेज को 7 परसेंट लोगों ने पसंद किया है। 29 परसेंट अन्य उम्मीदवारों को पसंद किया गया है, इनमें कई नाम शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'BJP 25 सीटें दें नहीं तो अकेले लड़ूंगा':रामदास अठावले बोले- यूपी में ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत कर रहे हैं
    Next Article
    ग्राम प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने, निष्पक्ष जांच की मांग:राष्ट्रीय पंचायतीराज संगठन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अपनी बात रखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment