Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में खेत में मिले शव की पहचान:पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि, परिजनों ने तीन पर लगाया आरोप

    3 hours ago

    2

    0

    बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक खेत में मिले शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान फैजगंज कस्बे के निवासी आसिफ खान (51) के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। यह घटना फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सिसरका और सुरैनी गांवों के बीच स्थित एक खेत में सामने आई। मंगलवार सुबह एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं। सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों ने शव की पहचान नगर पंचायत फैजगंज के वार्ड आठ निवासी 51 वर्षीय आसिफ खान पुत्र इकबाल खान के रूप में की। परिजनों को सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए, जिससे मामले की गहनता से जांच की जा सके। आसिफ खान की पत्नी शबाना बेगम ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे नगर पंचायत के ही तीन लोग उनके पति को घर से बुलाकर ले गए थे। शाम को जब उन्होंने आसिफ को फोन किया तो उनका मोबाइल बंद मिला। बाद में संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने जानकारी होने से इनकार कर दिया। परिजनों ने उन तीनों पर आसिफ की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी देहात हृदेश कठेरिया भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना बताया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    5-6% महंगी होंगी आवास विकास की संपत्तियां:लखनऊ समेत प्रदेशभर में लागू हो सकती हैं नई दरें, बोर्ड बैठक में प्रस्ताव तैयार
    Next Article
    मऊ में गैर इरादतन हत्या के चार दोषी करार:14 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, 10-10 साल की कैद, जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment