Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में मानसिक दिव्यांग को मांस खिलाया, एफआईआर दर्ज:परिवार ने मानसिक पीड़ा का आरोप लगाया, कहा- रोकने पर दी धमकी

    5 hours ago

    1

    0

    बदायूं में एक मंदबुद्धि व्यक्ति को मांस खिलाने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के अमरौली गांव की है। पुलिस को दी गई तहरीर में पिंटू पुत्र रवींद्र सिंह ने बताया कि उनके चाचा मेघेंद्र सिंह मानसिक दिव्यांग हैं। सैदपुर निवासी फाजल पर आरोप है कि उसने उनके चाचा का मांस खाते हुए एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। पिंटू ने अपनी शिकायत में कहा कि यह वीडियो आपत्तिजनक है, जिससे उनके परिवार और रिश्तेदारों को मानसिक पीड़ा हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने आरोपी फाजल को वीडियो वायरल करने से रोका, तो फाजल ने उन्हें धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी फाजल के खिलाफ धमकी देने और मानहानि सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जिन धाराओं में केस दर्ज हुआ है, उनमें तत्काल गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    21 साल से फरार 50 हजार का इनामी परवेज गिरफ्तार:पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया, डेढ़ दर्जन मुकदमों में था वांछित
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- पावरप्ले में नामीबिया की फिफ्टी पूरी:अर्शदीप ने भारत को पहला विकेट दिलाया, जैन फ्रायलिंक 22 रन बनाकर आउट; टारगेट- 210

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment