Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में पुलिस परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण ड्रिल:SSP बोलीं, कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण (बलवा) ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में एसएसपी अंकिता शर्मा सहित सभी सीओ और थानेदार शामिल हुए। ड्रिल के दौरान पुलिस बल को विभिन्न इकाइयों जैसे अभिसूचना, सिविल पुलिस, घुड़सवार दल, अग्निशमन, लाठी पार्टी, फायरिंग पार्टी, अश्रु गैस टीम और रिजर्व टीम में बांटा गया। सभी को उनकी जिम्मेदारियां समझाई गईं। एक मॉक परिदृश्य में उग्र भीड़ द्वारा पथराव की स्थिति का अभ्यास किया गया, जिसमें पुलिस ने पहले लाउडस्पीकर से चेतावनी दी। हालात बिगड़ने पर अश्रु गैस, रबर बुलेट और वाटर कैनन का उपयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया गया। घायलों को सुरक्षित निकालने और उपद्रवियों को गिरफ्तार करने का भी अभ्यास किया गया। इस अवसर पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना केवल हमारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी प्राथमिक प्रतिबद्धता है। उन्होंने जोर दिया कि दंगा जैसी संवेदनशील परिस्थितियों में धैर्य, अनुशासन और रणनीति सबसे बड़े हथियार होते हैं। एसएसपी ने बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल से जवानों की तकनीकी दक्षता के साथ-साथ उनका आत्मविश्वास और टीमवर्क भी मजबूत होता है। उन्होंने आगे कहा कि उनका लक्ष्य है कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की प्रतिक्रिया त्वरित, सटीक और प्रभावी हो। उन्होंने आश्वस्त किया कि बदायूं पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए हर परिस्थिति में पूरी तरह तैयार है और अराजक तत्वों के प्रति सख्ती बरती जाएगी। इस ड्रिल में जिले के सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिले में 5 लाख मतदाता कम हुए:एसआइआर के बाद आज जारी होगी अंतिम सूची, जिले में वोटर्स की संख्या 27 से 22 लाख हुई
    Next Article
    अमेठी के गौरीगंज में छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली:'शिक्षा हमारा अधिकार' नारे के साथ दिया स्कूल चलो अभियान का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment