Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिले में 5 लाख मतदाता कम हुए:एसआइआर के बाद आज जारी होगी अंतिम सूची, जिले में वोटर्स की संख्या 27 से 22 लाख हुई

    1 hour ago

    2

    0

    विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआइआर) की प्रक्रिया पूरी हो गई है। चुनाव आयोग आज शुक्रवार दोपहर तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन करेगा। जिलाधिकारी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को बुलाकर सूची की प्रति सौंपेंगे। जनपद में कुल 5,06,000 मतदाता कम हुए हैं। अंतिम सूची के अनुसार, सात विधानसभा क्षेत्रों में अब 21,93,637 मतदाता रह गए हैं। एसआइआर से पहले यह संख्या 26,99,820 थी। इस दौरान 1,49,767 नए मतदाता भी सूची में जोड़े गए हैं। एसआइआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता संख्या में सबसे ज्यादा कमी भाजपा के गढ़ माने जाने वाले मेरठ कैंट और उसके बाद मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में आई है। मेरठ कैंट में 1,21,727 मतदाता कम हुए हैं, जबकि मेरठ दक्षिण में 1,18,280 मतदाताओं की कमी दर्ज की गई है। अन्य पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कम होने वाले मतदाताओं की संख्या इनसे काफी कम है। लगभग 6.48 लाख मतदाताओं के नाम और माता-पिता के विवरण का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से सत्यापन नहीं हो सका या विवरण में अंतर पाया गया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने इन सभी को नोटिस जारी कर साक्ष्यों और दस्तावेजों के साथ सुनवाई के लिए बुलाया था। सुनवाई के लिए 200 से अधिक सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को नियुक्त किया गया था और यह प्रक्रिया 27 मार्च को पूरी कर ली गई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के पोर्टल पर एसआइआर से संबंधित सभी डेटा 27 मार्च को ही लॉक कर दिया गया था। नोटिसों की सुनवाई और नए आवेदनों की जांच के बाद सभी रिपोर्ट इस तिथि से पहले ही आयोग के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई थीं। आयोग ने अंतिम मतदाता सूची को अनुमति प्रदान कर दी है, जिसका प्रकाशन शुक्रवार को किया जाएगा। सूची में 1.49 लाख नए मतदाता जुड़े हैं, जबकि 6.56 लाख लोगों ने गणना प्रपत्र नहीं भरे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के 10 इलाकों में बिजली का शटडाउन:क्षतिग्रस्त 11 केवी के मरम्मत का केस्को काराएगा कार्य, 3 से 6 घंटे अपूर्ति रहेगी बाधित
    Next Article
    बदायूं में पुलिस परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण ड्रिल:SSP बोलीं, कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment