Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में पति-पत्नी से लाखों की लूट:सिर पर तमंचे की बट मारी, पुलिस बोली- ड्रामा कर रहे हैं, 11 लाख का उधार है

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं में एक दंपति से लाखों रुपये की लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने 19 अप्रैल की रात दंपति को रोककर नकदी, जेवर और मोबाइल फोन लूट लिए। विरोध करने पर पति के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। पीड़ित दंपती का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस छह दिनों तक उन्हें जल्द बदमाशों को पकड़ने और एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन देती रही, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस के इस रवैये से निराश होकर पीड़ित ने अब एक वीडियो जारी कर न्याय और कार्रवाई की मांग की है। यह घटना फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में हुई। दुंदपुर गांव निवासी बबली 19 अप्रैल को अपनी पत्नी के साथ संभल के चंदौसी में एक समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 10:30 बजे वे बाइक से वापस लौट रहे थे। रास्ते में डरेला मोड़ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली और चाबी निकाल ली। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बबली की जेब से 15 हजार रुपये नकद, हाथ में बंधी रोलेक्स घड़ी और मोबाइल फोन छीन लिया। उनकी पत्नी से तीन तोला सोने की चेन, एक जोड़ी कान की बाली, नाक की लौंग और मोबाइल फोन लूट लिया गया। जब बबली ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उनके सिर पर तमंचे की बट से वार कर उन्हें घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। दंपति ने किसी तरह यूपी 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पीआरवी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दंपति से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश शुरू की। इस दौरान आसफपुर चौकी प्रभारी रामकुमार को बबली की पत्नी का एक मोबाइल फोन मिल गया। पुलिस ने दंपति को बाद में तहरीर लेकर आने को कहा था। पुलिस ने दबाया पूरा मामला दूसरे दिन एसआई रामकुमार ने सुबह के वक्त पीड़ित को बुलाया और सादा कागज पर साइन करवा लिए। जबकि पीड़ित ने दोपहर को थाने पहुंचकर तहरीर भी दी लेकिन पुलिस ने उसे जल्द बदमाशों को पकड़ने का आश्वासन देकर टरका दिया। इसके बाद से थानेदार मनोज कुमार पीड़ित को दरोगा के पास भेजते रहे और दरोगा थानेदार के पास जाने को कहता रहा। इन पुलिसकर्मियों से पीड़ित ने फोन पर भी बात की, इसमें पुलिस यह समझाती नजर आ रही है कि लूट वाले घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी नहीं हैं। हालांकि बदमाशों के भागने का रास्ता मिल गया है। जल्द पकड़ लेंगे। आज पीड़ित का वीडियो सामने आया तो पुलिस पर जवाब देते नहीं बन रहा है। पुलिस ने बताया ड्रामा एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि बबली बहुत शातिर है, वह एक व्यक्ति के 11 लाख रुपये ले चुका है और लौटा नहीं रहा है। इसकी शिकायत पर जांच चल रही है। इस जांच को प्रभावित करने के लिए उसने यह ड्रामा किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में मंदाकिनी संरक्षण पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू:दीनदयाल शोध संस्थान ने सीवेज, बाढ़ प्रबंधन पर विशेषज्ञों को बुलाया
    Next Article
    गाजियाबाद में केमिकल फैक्ट्री में आग लगी:सिलेंडर फटे तो कर्मचारी जान बचाकर भागे, 12 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment