Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान जारी:कई स्थानों पर विरोध, विभाग ने उपभोक्ताओं को समझाया

    11 hours ago

    1

    0

    बदायूं में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहर सहित बिसौली, दातागंज, बिनावर और उसहैत कस्बों में स्मार्ट मीटर स्थापित किए गए। यह अभियान 23 फरवरी तक जारी रहेगा। मीटर लगाने के दौरान कुछ स्थानों पर उपभोक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, विभाग की जनसंपर्क (पीआर) टीम ने उन्हें स्मार्ट मीटर के फायदे समझाए, जिसके बाद वे मीटर लगवाने के लिए सहमत हो गए। पॉवर कॉर्पोरेशन इन दिनों 'स्मार्ट मीटर पखवाड़ा' मना रहा है, जिसके तहत उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता चंद्रशेखर ने स्मार्ट मीटर के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि इससे भुगतान की सुविधा, रियल टाइम डेटा, बिजली खपत पर बेहतर नियंत्रण और पारदर्शी बिलिंग जैसी सेवाएं मिलती हैं। उपभोक्ता इन सेवाओं का 24 घंटे ऑनलाइन लाभ उठा सकते हैं। एसई ने स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली की तुलना पारंपरिक मीटरों से करते हुए इसके फायदे गिनाए। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक लगभग 44,550 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वैलेंटाइन डे को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रही:गुलाबवाड़ी, कंपनी गार्डन और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चला
    Next Article
    दुर्घटनाएं रोकने को डीएम-एसपी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण:फर्रुखाबाद में दिए स्पीड ब्रेकर, स्ट्रीट लाइट लगाने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment