Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुर्घटनाएं रोकने को डीएम-एसपी ने किया ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण:फर्रुखाबाद में दिए स्पीड ब्रेकर, स्ट्रीट लाइट लगाने के दिए निर्देश

    13 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया। उन्होंने लिंक मार्गों पर स्पीड ब्रेकर और स्ट्रीट लाइट लगाने सहित कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। शनिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अमृतपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत इटावा-बरेली हाईवे पर स्थित शेराखार, डबरी, मेहमदपुर गढ़िया, गांधी मोड़, निबिया चौराहा और जमापुर चौराहा जैसे ब्लैक स्पॉट का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्राधिकारी (यातायात) अभय वर्मा, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता (निर्माण खंड) अंकित कुमार और थानाध्यक्ष राजेपुर भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लिंक मार्गों पर स्पीड ब्रेकर और स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, राजमार्ग पर दोनों ओर रिपीटेड बार लगाने, अधिक ढलान वाले स्थानों को ठीक करने, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र के बोर्ड तत्काल लगाने और सड़क किनारे की झाड़ियों की सफाई कराने के भी निर्देश जारी किए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में लगातार दुर्घटनाओं और मृतकों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इसी को देखते हुए, जिन स्थानों पर ऐसी घटनाएं अधिक हुई हैं, उनका एसपी, एआरटीओ और एनएचएआई की टीम के साथ भ्रमण किया जा रहा है। इन निरीक्षणों के आधार पर ही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान जारी:कई स्थानों पर विरोध, विभाग ने उपभोक्ताओं को समझाया
    Next Article
    अलीगढ़ में शादी से 7 दिन पहले दरोगा सस्पेंड:महिला सिपाही को अश्लील मैसेज भेजता, अकेले में मिलने के लिए बुलाता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment