Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में विहिप का धर्मांतरण, अवैध कब्जों के खिलाफ प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

    3 hours ago

    1

    0

    बदायूं में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने शनिवार को धर्मांतरण, अवैध कब्जों और जिहादी मानसिकता के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। यह प्रदर्शन मालवीय आवास पर शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचा। विभाग संगठन मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि संगठन समाज की सुरक्षा, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता के खिलाफ हो रही गतिविधियों के विरोध में सड़क पर उतरा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी घटनाओं को अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी ने इसे केवल विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने का अभियान बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ संगठित तत्व देश की आस्था, सामाजिक संरचना और कानून व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रांत गौ रक्षा प्रमुख संजीव प्रजापति ने विभिन्न राज्यों में युवतियों को निशाना बनाकर शोषण, ब्लैकमेल और जबरन धर्मांतरण जैसी घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सार्वजनिक, सरकारी भूमि, रेलवे विभाग की जमीन और अन्य सुरक्षित स्थानों पर अवैध कब्जों को भी गंभीर चिंता का विषय बताया। मातृ शक्ति संयोजिका प्रतिभा गुप्ता ने मांग की कि ऐसी आपराधिक और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने और जबरन धर्मांतरण पर सख्त कानून लागू करने की भी मांग की। इस प्रदर्शन में विनय प्रताप सिंह, अरविंद शर्मा, उत्कर्ष मिश्रा, नीरज कोचर, अरविंद अग्रवाल, राजेश बाबू, राजीव साहू, अचल सक्सेना, आरके उपाध्याय, मयूर गुप्ता, राजीव जौहरी, मनोज राघव, अरुल प्रताप सिंह, अवनीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विश्व हिंदू परिषद ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन:कट्टरपंथी गतिविधियों, अवैध कब्जों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
    Next Article
    कानपुर में सेना का फर्जी नायब सूबेदार अरेस्ट:नौकरी के नाम पर युवकों से ठगी करता, मिलिट्री इंटेलीजेंस से मिला इनपुट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment