Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विश्व हिंदू परिषद ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन:कट्टरपंथी गतिविधियों, अवैध कब्जों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने देश में बढ़ती कथित कट्टरपंथी गतिविधियों, अवैध कब्जों और सामाजिक असंतुलन के विरोध में शनिवार को राष्ट्रपति के नाम डीएम कार्यालय में एक ज्ञापन भेजा है। यह ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। संगठन ने इन मामलों की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विहिप कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि विभिन्न स्थानों पर अवैध कब्जे, सुनियोजित गतिविधियां और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की है कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रशासन से समाज में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इन मामलों में समय रहते सख्ती नहीं बरती गई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखने की अपील की। ज्ञापन सौंपने वालों में राजीव शर्मा, शशिकांत शर्मा, अंकित लहरी, गौरव कुलश्रेष्ठ, नितिन राठौर, कमल पालीवाल, धर्मेंद्र, पंकज गुप्ता, तेजेंद्र सिंह चौहान और शैलेंद्र कुलश्रेष्ठ सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। सभी ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर अपनी सहमति और समर्थन व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साड़ी व्यापार एसोसिएशन ने युवा व्यापारियों संग की बैठक:मऊ में संगठन को मजबूत करने और व्यापारिक हितों पर हुई चर्चा
    Next Article
    बदायूं में विहिप का धर्मांतरण, अवैध कब्जों के खिलाफ प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment