Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में युवक को लोहे की चेन से पीटा, मौत:200 रुपए के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    3 hours ago

    1

    0

    बदायूं में रविवार देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना 200 रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। हमलावरों ने लोहे की जंजीर में बंधे ताले से युवक पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। घटना सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला कबूलपुरा की है। यहां लड्डन की टाल के पास रहने वाला 30 वर्षीय शाहिद पेशे से पेंटर था। उसके चचेरे भाई ने पुलिस को बताया कि इलाके में ही आबिद की चक्की के पास वाली गली में रहने वाले नईम और वासिफ से उसका 200 रुपए को लेकर विवाद चल रहा था। लोहे की चेन में बंधा ताला उठाकर मारा शाहिद पर आरोपियों के 500 रुपए उधार थे, जिनमें से वह 300 रुपए पहले ही दे चुका था। रविवार रात करीब 10:30 बजे आरोपियों ने मोहल्ले में ही उससे बाकी 200 रुपए मांगे। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही बड़े विवाद में बदल गई। विवाद बढ़ने पर नईम ने पास ही पड़ा लोहे की चेन में बंधा ताला उठाकर शाहिद पर मार दिया। ताला उसकी गर्दन के निचले हिस्से में लगा, जिससे वह हिचकियां लेने लगा और कुछ देर तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई। हमलावर मौके से फरार हो गए। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस सूचना मिलने पर एसपी सिटी अभिषेक सिंह, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय और एसएचओ कोतवाली संजय कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस शाहिद को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और शव को मोर्चरी में रखवा दिया। एसपी सिटी ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पति को लड़की के साथ होटल में पकड़ा:कपड़ा पहनते देख पत्नी मारने दौड़ी, युवक ने लड़की को भगाया
    Next Article
    गोरखपुर में धार्मिक कार्यक्रमों में तालीम-संस्कार पर जोर:जलसा और दर्स-ए-कुरआन में सूरह फील पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment