Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में धार्मिक कार्यक्रमों में तालीम-संस्कार पर जोर:जलसा और दर्स-ए-कुरआन में सूरह फील पर हुई चर्चा

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के तुर्कमानपुर और नौरंगाबाद में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें तालीम, संस्कार और धार्मिक ज्ञान के महत्व पर जोर दिया गया। तुर्कमानपुर में सालाना जलसा हुआ, वहीं दर्स-ए-कुरआन के दूसरे सप्ताह में सूरह फील पर चर्चा की गई। मकतब इस्लामियात फैजाने मुबारक खां शहीद की ओर से आयोजित जलसे में कुरआन-ए-पाक पूरा करने वाले उजैन, आतिफा खातून, माहिरा खातून, अफीना खातून, रयान और रेहान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन हाफिज अशरफ रजा इस्माईली और हाफिज सैफ अली इस्माईली ने किया। तालीम और संस्कार दोनों जरूरी मुख्य अतिथि संतकबीरनगर के शहर काजी मुफ्ती अख्तर हुसैन अलीमी ने कहा कि शिक्षा और संस्कार दोनों एक बेहतर इंसान और समाज के निर्माण के लिए जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ज्ञान देती है, जबकि संस्कार इंसान के व्यवहार और चरित्र को संवारते हैं। बच्चों में बचपन से अच्छे संस्कार देना जरूरी है ताकि वे जिम्मेदार नागरिक बन सकें। दूसरी ओर, तुर्कमानपुर और नौरंगाबाद में आयोजित दर्स-ए-कुरआन में मुख्य वक्ता हाफिज रहमत अली निजामी ने कहा कि अल्लाह की शक्ति सबसे बड़ी है और सत्य की जीत निश्चित होती है। सूरह फील का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे छोटे पक्षियों के जरिए एक बड़ी सेना को नष्ट किया गया। धैर्य और विश्वास का संदेश विशिष्ट वक्ता कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी ने कहा कि सूरह फील यह सिखाती है कि कोई भी ताकत अल्लाह के सामने टिक नहीं सकती। यह लोगों को धैर्य और विश्वास बनाए रखने का संदेश देती है। कार्यक्रमों के अंत में देश की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की गई। दोनों आयोजनों में शहर काजी मुफ्ती मुहम्मद अजहर शम्सी, हाफिज रहमत अली निजामी, मुहम्मद अनस नक्शबंदी सहित कई लोग मौजूद रहे और इस्लामी बहनों ने भी सक्रिय भागीदारी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में युवक को लोहे की चेन से पीटा, मौत:200 रुपए के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
    Next Article
    IPL- गुजरात की लगातार तीसरी जीत:पंजाब ने सीजन में दूसरा मैच गंवाया; साई सुदर्शन की फिफ्टी; होल्डर को 4 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment