Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में युवक ने किया सुसाइड:मामी के साथ रहता था युवक, घर वाले बोले- महिला की शिकायत पर पुलिसकर्मी पीटता था

    3 hours ago

    2

    0

    बदायूं में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक महिला के कहने पर थाने का सिपाही युवक के साथ मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरेकी की है। मृतक की पहचान 34 वर्षीय सुरेश कश्यप पुत्र डालचंद्र के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ सालों से अपनी रिश्ते की मामी के साथ रह रहा था। परिजनों का आरोप है कि सुरेश की मामी के थाने में तैनात सिपाही रोहित से संबंध थे। इसी बात को लेकर सुरेश का महिला से अक्सर विवाद होता था। परिजनों के अनुसार, जब भी झगड़ा होता था, वही सिपाही आता और सुरेश के साथ मारपीट करता था। सोमवार को भी दिन में दो बार झगड़ा हुआ। दोनों बार वही सिपाही मौके पर आया और सुरेश के साथ मारपीट की। इसी से क्षुब्ध होकर सुरेश ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आज सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि युवक के साथ रहने वाली महिला घटना के बाद से फरार है। एसएचओ फैजगंज बेहटा मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि महिला और सुरेश के बीच झगड़ा होने पर पुलिस मौके पर गई थी और दोनों को समझाकर वापस आ गई थी। उन्होंने बताया कि सुरेश ने फंदे पर लटककर जान दी है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने शव को नीचे उतार लिया था। एसएचओ ने आगे कहा कि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने सिपाही से जुड़े मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि एक कोटेदार के दबाव में सिपाही बार-बार युवक को परेशान करता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में वन स्टॉप सेंटर का दौरा:कैमरा नहीं चलने पर सुरक्षा खामियों पर सचिव ने लगाई फटकार
    Next Article
    जालौन में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था लागू:उपभोक्ता मोबाइल रिचार्ज की तरह बिजली का कर सकेंगे उपयोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment