Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में युवक ने थाने के सामने बनाई REEL:रोक सके जो दिलवालों को, ऐसी कोई जेल नहीं...गाना लगाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    6 hours ago

    1

    0

    बदायूं में एक युवक को थाने के सामने रील बनाना महंगा पड़ गया। उसने वजीरगंज थाने के सामने फिल्मी गाने पर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। उसे एसडीएम कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है। यह घटना कस्बा वजीरगंज की है। वार्ड संख्या छह का निवासी अंकुल सिंह तिरपाल की दुकान पर काम करता है और उसे रील बनाने का शौक है। रविवार देर रात उसका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया, जिसमें वह वजीरगंज थाने के सामने रील बना रहा था। रील में "रोक सके जो दिलवालों को... ऐसी कोई जेल नहीं..." गाना बज रहा था। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने सोमवार सुबह अंकुल सिंह को हिरासत में ले लिया। वजीरगंज के एसएचओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने उसकी रील को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी हटवा दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसडीएम पर लगे गंभीर आरोप, जेसीबी-डंपर सील करने का विवाद:वाहन मालिक ने पैसों की मांग का दावा किया, एसडीएम ने आरोपों को नकारा
    Next Article
    UP कॉलेज में हास्टल-स्टूडेंट अब क्लास में आगे नहीं बैठेंगे:पहली दो बेंच रिजर्व करने, किसी स्टूडेंट को हटाने पर होगी रैगिंग की श्रेणी में कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment