Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं पुलिस लाइन में होलिका दहन:अधिकारियों की मौजूदगी में पूजन, जिलेभर में होली का आगाज

    2 hours ago

    1

    0

    बदायूं पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ होलिका दहन बदायूं में होली पर्व की शुरुआत सोमवार रात पुलिस लाइन परिसर में होलिका दहन के साथ हुई। अधिकारियों की मौजूदगी में परंपरागत विधि-विधान से पूजन संपन्न हुआ। इसके साथ ही जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर होलिका पूजन किया गया। चंद्रग्रहण के चलते रंगोत्सव को लेकर असमंजस इस वर्ष मंगलवार को चंद्रग्रहण होने के कारण कई स्थानों पर रंगोत्सव बुधवार को मनाया जाएगा, जबकि कुछ जगहों पर होलिका दहन और रंगोत्सव मंगलवार को ही आयोजित होगा। इसी बीच पुलिस लाइन में पुलिस परिवार ने एकजुट होकर धार्मिक परंपरा निभाई और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। अधिकारियों ने किया पूजन कार्यक्रम में एसपी देहात डॉ. हृदेश सिंह कठेरिया, सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय और सीओ लाइन/उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार ने मंत्रोच्चार के साथ होलिका पूजन किया। अधिकारियों ने प्रदेश और जनपदवासियों की सुख-समृद्धि तथा शांति की कामना की। बच्चों को बांटे उपहार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के परिवारजन और बच्चे मौजूद रहे। पूजन के बाद अधिकारियों ने पुलिस परिवार के सदस्यों और बच्चों को मिष्ठान, गुलाल, रंग, उपहार और चॉकलेट वितरित किए। अधिकारियों ने कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और एकता का पर्व है, जिसे सभी को सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ मनाना चाहिए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को त्योहार के दौरान सतर्कता और जनसुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं, जिससे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में होली पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद:शराब दुकानों का निरीक्षण, ड्राई डे उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी
    Next Article
    फर्रुखाबाद में पतंग लूटते समय बच्चा छत से गिरा:सिर में गंभीर चोट, 15 टांके लगे; पहली मंजिल से सड़क पर आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment