Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में होली पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद:शराब दुकानों का निरीक्षण, ड्राई डे उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण, समीक्षा बैठकें और पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। सिकन्दरा थाना में पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन पर महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की जाए। एसपी ने अधिकारियों को अराजक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने, विशेषकर सोशल मीडिया की निगरानी तेज करने के निर्देश दिए। होली के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने हेतु प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को कहा गया। संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार ड्रोन कैमरों से निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए। बैठक के बाद, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ सिकन्दरा क्षेत्र में पैदल गश्त की, जिससे आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा। उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्र की शराब दुकानों का औचक निरीक्षण कर 'ड्राई डे' के अनुपालन के कड़े निर्देश दिए गए। स्पष्ट किया गया कि शासन द्वारा घोषित ड्राई डे पर सभी दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना भोगनीपुर क्षेत्र के कस्बा पुखरायां में भी पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों से संवाद करते हुए होली को आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ मनाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील करते हुए कहा कि होली सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं, किसी प्रकार की अभद्रता या छेड़छाड़ से बचें। उन्होंने नशे की हालत में वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया। एसपी ने यह भी कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    1194 स्थानों पर हुआ होलिका दहन:प्रशासन की कड़ी निगरानी में सौहार्दपूर्ण रहा माहौल
    Next Article
    बदायूं पुलिस लाइन में होलिका दहन:अधिकारियों की मौजूदगी में पूजन, जिलेभर में होली का आगाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment