Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं श्रीराम कथा में नहीं पहुंचे माननीय:श्रीराम नाम जागरण मंच के अध्यक्ष ने कसा तंज, विधायक व चेयरमैन समेत कई को घेरा

    12 hours ago

    1

    0

    बदायूं के उझानी कस्बे में आयोजित श्रीराम कथा के समापन पर अखिल भारतीय श्रीराम नाम जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित निर्मल शास्त्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति पर तंज कसा। उन्होंने खुले मंच से उन नेताओं के नाम उजागर किए, जिनके होर्डिंग तो कथा स्थल पर लगे थे, लेकिन वे स्वयं कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। शास्त्री ने बिल्सी से भाजपा विधायक हरीश शाक्य, नगर पालिका उझानी की भाजपा चेयरमैन पूनम अग्रवाल और उनके पति पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल सहित दो दर्जन से अधिक लोगों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ये लोग खुद को बड़े समाजसेवी बताते हैं, लेकिन एक भी दिन रामकथा में नहीं आए। उझानी के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में 11 दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया था। इसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। स्थानीय प्रतिष्ठित लोगों ने भी इस आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया। 18 फरवरी को समापन पर अपने संबोधन में पंडित निर्मल शास्त्री ने कहा कि कुछ नामों ने उन्हें बहुत दुख दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों को 20-20 बार फोन किए गए, लेकिन उन्होंने फोन तक नहीं उठाया। शास्त्री ने कहा कि शायद उन्हें लगा कि 'महाराज कुछ मांग रहे होंगे', लेकिन उन्हें नहीं पता कि 'अयोध्या का बाबा' कुछ नहीं मांगेगा। उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है कि उनकी कोई व्यस्तता रही हो, लेकिन भगवान किसी को इतनी व्यस्तता न दें कि वे भगवान को ही भूल जाएं। संत समाज की बात सर आंखों पर इधर, पूर्व मंत्री व बीजेपी नेता विमल कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि पालिका की जगह पर कथा होनी थी। हमने वहां सफाई करवा दी थी, व्यवस्थाएं चौकस करवा दी थीं। अब हमें कोई विशेष बुलावा नहीं आया था। हमें तो पता भी नहीं कि किसने होर्डिंग में हमारी फोटो लगवा दी। हालांकि संत समाज की हर बात सर आंखों पर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में मैक्स पिकअप ने 2 शिक्षकों को रौंदा:एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; मॉर्निंग वॉक से लौटते समय हादसा
    Next Article
    नाबालिग बच्चों की चोरी, बेचने वाले को सजा:मथुरा जंक्शन पुलिस ने दिलाई 10 साल की जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment