Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिधनू में 500 रुपए घूस लेने वाला लेखपाल सस्पेंड:तहसीलदार को जांच सौंपी, खसरा बनाने के लिए 2 हजार मांगे थे

    14 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बिधनू क्षेत्र में तैनात लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में लेखपाल एक किसान से खसरा तैयार करने के नाम पर पैसे मांगता और 500 रुपए लेते नजर आ रहा है। मामला सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया और तत्काल प्रभाव से लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया। कानपुर सदर एसडीएम अनुभव सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कठारा गांव में तैनात लेखपाल मानिक लाल गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच तहसीलदार को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कठोर कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में 2 हजार की मांग, 500 रुपए लेते दिखा लेखपाल जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में लेखपाल मानिक लाल गुप्ता एक किसान से खसरा तैयार करने के एवज में 2 हजार रुपए की मांग करते दिखाई दे रहे हैं। बातचीत के दौरान किसान 500 रुपए देता भी नजर आता है। यह वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखी गई और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग उठी। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के खिलाफ आप का प्रदर्शन:मऊ में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन
    Next Article
    शादी से लौट रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत:डिलीवरी बॉय ने आधी रात पहुंचाया अस्पताल; सड़क पर तड़प रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment