Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी से लौट रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत:डिलीवरी बॉय ने आधी रात पहुंचाया अस्पताल; सड़क पर तड़प रहा था

    17 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र के रहने वाले 28 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक आलमबाग में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था, तभी लंगड़ा फाटक के पास कोई वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया। वह सड़क पर तड़प रहा था तो एक डिलीवरी बॉय ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन बचाया नहीं जा सका। कैंपल रोड स्थित रीफा कॉलोनी ठाकुरगंज निवासी नितिन कुमार (28) पुत्र ज्ञान प्रकाश एक प्राइवेट कंपनी में काम रहते थे। परिवार में मां प्रतिमा सिंह और छोटा भाई वैभव हैं। परिजनों के मुताबिक, नितिन शुक्रवार रात आलमबाग के होटल में शादी समारोह में शामिल होने गया था। टक्कर मारकर भाग गया वाहन चालक रात में करीब 1 बजे वो वापस लौट रहा था। तभी किसी अज्ञात गाड़ी ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि नितिन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर वहां से गुजर रहे एक डिलीवरी बॉय ने मानवता दिखाते हुए नितिन को तत्काल लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उनकी जान नहीं बच सकी। डिलीवरी बॉय ने परिजनों को फोन कर बताया डिलीवरी बॉय ने ही नितिन के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। परिजनों के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में संभवतः ब्रेजा कार शामिल थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिधनू में 500 रुपए घूस लेने वाला लेखपाल सस्पेंड:तहसीलदार को जांच सौंपी, खसरा बनाने के लिए 2 हजार मांगे थे
    Next Article
    अधिवक्ता शोएब किदवई हत्याकांड:बाराबंकी बार एसोसिएशन SP से की मुलाकात, 48 घंटे में खुलासे की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment