Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिधनू में महिला ने डाई पीकर जान दी:पति के जाने से आहत होकर उठाया कदम, इलाज के दौरान मौत

    20 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के शंभुआ गांव में रविवार देर शाम पत्नी के द्वारा पति को बाहर जाने से मना करने पर भी बात न मानने पर महिला ने गुस्से में डाई पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजन महिला को लेकर हैलट पहुंचे। वहां इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया। पति को जाने से मना किया था बिधनू थाना क्षेत्र शंभुआ गाँव निवासी विमलेश कश्यप ने बताया कि उन्होंने 18 जनवरी 2026 को मछरिया निवासी सपना (32) से शादी की थी। जो पहले से शादीशुदा थीं और उनके दो बच्चे शिवांश और बिट्टी हैं। वहीं उनकी पहली पत्नी उषा उन्हें काफी समय पहले छोड़कर चली गई थी। जिनसे उन्हें दो बच्चे आरती और इशिका है। विमलेश ने बताया कि रविवार शाम वह ड्यूटी से आए और चौराहे तक जाने के लिए निकले इस दौरान घर पर पत्नी सपना ने जाने से मना किया वह नहीं माने तो सपना ने डाई पी ली। ज़ब परिजनों ने फोनकर घटना की जानकारी दी। तो उन्हें पहले पास के निजी हॉस्पिटल ले गए। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने की बात कहकर उसे हैलट हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। सोमवार को दोपहर में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। थाना प्रभारी बोले- बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि घरेलू कलह के चलते महिला ने जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है अगर कोई तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट्रल मार्केट में 11वें दिन भी महिलाओं का प्रदर्शन जारी:तबियत बिगड़ने पर भी धरने पर बैठी महिलाएं ,बोली न तो हौसला कम हुआ है और न ही आंदोलन की ताकत
    Next Article
    ज्ञानवापी पर धीरेंद्र शास्त्री का बयान गलत, भड़के मौलाना शहाबुद्दीन:शहाबुद्दीन बोले- कयामत तक मस्जिद रहेगी ज्ञानवापी, भड़काऊ बयान पर धीरेंद्र शास्त्री को तलब करे कोर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment