Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेंट्रल मार्केट में 11वें दिन भी महिलाओं का प्रदर्शन जारी:तबियत बिगड़ने पर भी धरने पर बैठी महिलाएं ,बोली न तो हौसला कम हुआ है और न ही आंदोलन की ताकत

    23 hours ago

    1

    0

    मेरठ के सेंट्रल मार्केट सेक्टर-2 में महिलाओं का धरना सोमवार को 11वें दिन भी जारी रहा। भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद महिलाएं टेंट के नीचे बैठकर अपनी मांगों को लेकर डटी हुई हैं। धरने में शामिल महिलाओं का कहना है कि न तो उनका हौसला कम हुआ है और न ही आंदोलन की ताकत। धरना स्थल पर मौजूद राधा गुप्ता ने बताया कि धरने पर बैठी महिलाएं बेशक कम दिख रही हो लेकिन संख्या बल कम नहीं हुआ है, महिलाएं लगातार आ-जा रही हैं। घर-परिवार, छोटे बच्चों और बुजुर्गों की जिम्मेदारियों के बीच भी वे आंदोलन को जारी रखे हुए हैं। उन्होंने कहा, हमारी संख्या कम नहीं हुई है, हमारा हौसला आज भी उतना ही मजबूत है। धरने पर बैठी महिलाओं ने ये भी बताया की लगातार गर्मी और धूप में धरने पर बैठने से कई महिलाओं की तबियत भी ख़राब हो गई है लेकिन फिर भी वो धरने पर बैठी हैं। महिलाओं का कहना है कि वे किसी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल नहीं हैं, बल्कि अपनी संपत्ति और छोटे-छोटे व्यवसाय को बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। उनका आरोप है कि उनकी जीवनभर की कमाई ,मकान और छोटी दुकानों पर संकट खड़ा हो गया है, जिसे वे किसी भी हाल में नहीं छोड़ेंगी। धरने पर बैठी महिलाओं ने सरकार से सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ आत्मनिर्भर बनने और खुद का रोजगार करने की बात की जाती है, वहीं दूसरी ओर उनके छोटे व्यवसाय और घरों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा की जब हम अपने पैरों पर खड़े होकर काम कर रहे हैं, तो हमें बेघर क्यों किया जा रहा है। अपनी आगे की रणनीति के बारे में महिलाओं ने कहा कि वे कानून के दायरे में रहकर ही अपना आंदोलन जारी रखेंगी और किसी भी तरह का उल्लंघन नहीं करेंगी। आवास विकास की आगे होने वाली नोटिस की कारवाई के बारे में धरने पर बैठी शीतल ने कहा कि वे उसका जवाब जरूर देंगी, लेकिन पहले संबंधित अधिकारी आकर उनसे बातचीत करें और उनकी स्थिति को समझें। उनका आरोप है कि उनके छोटे मकानों को गलत तरीके से बड़ा दिखाकर पेश किया गया है। धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है की वो अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रही हैं और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे इसी तरह डटी रहेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर जाजमऊ चुंगी पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान:170 वाहनों के चालान, पुलिस पर भेदभाव के आरोप
    Next Article
    बिधनू में महिला ने डाई पीकर जान दी:पति के जाने से आहत होकर उठाया कदम, इलाज के दौरान मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment