Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बड़े भाई ने छोटे भाई को तीन गोलियां मारीं:पेट, कमर और हाथ में लगने से घायल हुआ, सीतापुर जिला अस्पताल रेफर

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में पारिवारिक विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। इस घटना में छोटे भाई को तीन गोलियां लगीं। घायल के पेट, कमर और हाथ में गोली लगने से अचेत होकर गिर गया। फायरिंग होते ही परिवार के लोग इधर-उधर भागने चिखने-चिल्लाने लगे। आरोपी भाई तत्काल वहां से भाग गया। परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी लेकर पहुंची। सीएचसी में घायल का डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। घायल की स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने तत्काल आरोपी भाई के विषय में परिवार से जानकारी लेकर तलाश शुरू कर दी है। दोनों के बीच तीन दिन पहले रिश्तेदारों के मामले में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घायल व आरोपी आपस में 6 भाई है। जानकारी के अनुसार अक्सर परिवार में कलह के चलते आपसी विवाद होता रहता है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एएसपी, सीओं व इंस्पेक्टर ने पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। यह घटना शुक्रवार रात करीब 7:30 बजे महोली कोतवाली के कैमहरा रघुवर दयाल गांव में हुआ। घायल की पहचान चुम्मन बाबू (36) के रूप में हुई है। 31 मार्च को गार्गी मेला पूजा के दिन सीतापुर से आए रिश्तेदारों द्वारा कथित हर्ष फायरिंग के बाद दोनों सगे भाइयों नन्हे (40) और चुम्मन बाबू के बीच विवाद हुआ था। शुक्रवार शाम को दोनो भाई घर पर ही मौजूद थे। चुम्मन बाबू घर के बाहर खीरा खा रहा था, तभी उसके बड़े भाई नन्हे मिश्रा ने अवैध असलहे से उस पर तीन गोलियां चला दीं। गोलियां चुम्मन के पेट, कमर और हाथ में लगीं, जिससे वह अचेत होकर गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद नन्हे मिश्रा मौके से फरार हो गया। गोली चलने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल चुम्मन को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नागेंद्र कुमार चौबे और महोली इंस्पेक्टर जेबी पांडेय ने पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ करके मामले की जांच शुरु कर दी है। चुम्मन के पिता बाबू मिश्रा का निधन करीब डेढ़ दशक पहले हो गया था। उनके छह बेटे थे। पारिवारिक स्थिति अच्छी न होने के कारण एक बेटे पुक्के ने कई साल पहले आत्महत्या कर ली थी। शेष पांच भाइयों के बीच पारिवारिक कलह को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी नक्शे मामले में हाईकोर्ट ने SDM आदेश रद्द किया:धोखाधड़ी पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
    Next Article
    IPL में CSK vs PBKS:चेन्नई ने 5 विकेट गंवाए, सरफराज 12 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment