Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाढ़ से पहले 'एक्शन मोड' में प्रशासन:डीएम ने लखीमपुर में तैयारियों का जायजा लिया

    3 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी जनपद में संभावित बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने रविवार को तहसील सदर के अंतर्गत फूलबेहड़ ब्लॉक के बंधों के आसपास बसे गांवों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राजस्व और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ पिछले वर्षों में बाढ़ के दौरान किए गए राहत कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने इस वर्ष के लिए एक समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान, डीएम ने नक्शों के माध्यम से क्षेत्र की स्थिति को समझा और संभावित रूप से प्रभावित होने वाले गांवों की पहचान की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी कर ली जाएं, ताकि किसी भी आपदा में जनहानि और नुकसान को न्यूनतम किया जा सके। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ आने की स्थिति में प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की व्यवस्था पूर्व से सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही, राहत शिविरों की स्थापना, खाद्य सामग्री, पेयजल, दवाइयों की उपलब्धता और पशुओं के संरक्षण के लिए भी ठोस योजना तैयार करने को कहा गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त कर ली जाएं, जिससे आपदा के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरे में अधिशासी अभियंता (शारदा खंड) करनपाल गंगवार और एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अपने दौरे के बाद, जिलाधिकारी बाढ़ नियंत्रण कक्ष पहुंचे। यहां उन्होंने शारदा बैराज के ऑटोमेशन प्रोजेक्ट और गेट संचालन व्यवस्था का निरीक्षण किया। बैराज इंचार्ज से विस्तृत जानकारी लेते हुए, उन्होंने जलस्तर और डिस्चार्ज की रियल टाइम निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने बैराज, हेड रेगुलेटर, गेट ऑपरेशन, ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन और डिस्चार्ज रेट की जानकारी ली। साथ ही, डिवाइड वॉल तथा घाघरा और शारदा नदियों की इंटरलिंकिंग से संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिजनों का एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन:तहरीर बदलने का आरोप लगाया, युवक की गला रेतकर हुई थी हत्या
    Next Article
    भतीजी की शादी से पहले चाचा की करंट से मौत:घर में बिजली का काम करते समय हादसा, कल आनी थी बारात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment