Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'बेवफा सनम' गाना सुनते हुए युवक ने दी जान:बंद कमरे में लटका मिला शव, खिड़की से बॉडी देखकर चीख पड़े परिजन

    5 hours ago

    2

    0

    हरदोई में एक युवक ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर मोबाइल पर 'बेवफा सनम' फिल्म का गाना सुनते हुए फंदा लगा लिया। घटना बुधवार की सुबह कोतवाली देहात के आशा नगर इलाके की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय शोभित वर्मा के रूप में हुई है, जो आशा नगर निवासी विजय वर्मा के तीन बेटों में सबसे छोटा था। काफी देर तक शोभित के कमरे से बाहर न आने पर परिजनों ने देखा तो उसका शव गमछे से लटका हुआ पाया गया। पिता विजय वर्मा ने बताया कि वह डीएम चौराहा (स्वर्ण जयंती चौक) पर मूंगफली का ठेला लगाते हैं। बुधवार सुबह उन्होंने शोभित को जगाया और उससे पीछे से आने के लिए कहकर घर से निकल गए थे। बाद में शोभित की बहन रंजना वर्मा को अपनी मां उर्मिला के साथ स्कूल जाने के लिए उसी कमरे से कुछ सामान लेना था। दरवाजा बंद होने और अंदर केवल 'बेवफा सनम' गाने की आवाज आने पर रंजना ने अपने पिता को फोन किया।विजय वर्मा घर पहुंचे और कमरे में झांकने पर उन्हें शोभित का शव लटका हुआ दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत यूपी-112 पर कॉल की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शोभित के शव को नीचे उतारा। शोभित ने 12वीं तक पढ़ाई की थी और अपने पिता के कारोबार में हाथ बंटा रहा था। परिवार के सदस्य आत्महत्या के पीछे का कारण बताने में असमर्थ हैं। हालांकि, 'बेवफा सनम' गाना सुनते हुए फंदा लगाने की घटना प्रेम-प्रसंग में धोखे की ओर इशारा कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं की तलाश करते हुए आगे की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंटर की स्टूडेंट को गैंगस्टर मौसा का दिखाया डर:कानपुर में बोला- 21 मर्डर करने के बाद एनकाउंटर में मारे गए ... मैं उसी फैमिली से हूं
    Next Article
    रामपुर में पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला:दो माह पहले बेटी की हत्या, अब लाठी-डंडों से पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment