Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंटर की स्टूडेंट को गैंगस्टर मौसा का दिखाया डर:कानपुर में बोला- 21 मर्डर करने के बाद एनकाउंटर में मारे गए ... मैं उसी फैमिली से हूं

    4 hours ago

    2

    0

    मेरे मौसा गैंगस्टर थे… 21 मर्डर करने के बाद एनकाउंटर में मारे गए हैं… मैं उसकी फैमिली से हूं… अपनी फैमिली का ध्यान रखना, अच्छे से… मेरी बात नहीं मानी तो गोली मार दूंगा… वाट्सएप पर इस तरह के मैसेज नौबस्ता निवासी इंटर की छात्रा को एक शोहदा भेज रहा है। मैसजों से परेशान होकर छात्रा ने अपनी मां को आपबीती बताई, जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने साइबर थाने में ऑनलाइन शिकायत की है। फेसबुक के जरिए हुई थी दोस्ती नौबस्ता थानाक्षेत्र निवासी सराफा ने बताया कि उनकी बेटी प्राइवेट स्कूल में इंटर की छात्रा है। कुछ समय पहले उसके फेसबुक में एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी, जिसे उसने एक्सेप्ट कर लिया। बातचीत के दौरान दोनों के बीच फोन नंबरों का आदान प्रदान हो गया। सराफा कारोबारी ने बताया कि इसके बाद युवक बेटी को अश्लील कमेंट करने लगा, जिस पर बेटी ने उसे अनफ्रेंड कर दिया। फर्जी प्रोफाइल बनाकर भेजा मैसेज पीड़िता की मां ने बताया कि शोहदा बेटी को वाट्सएप पर मैसेज करता, बेटी नंबर ब्लॉक करती तो वह नंबर बदल–बदल कर मैसेज करने लगा। कुछ समय पहले उसने फोन कर बेटी को कहा कि चकेरी निवासी मेरे मौसा हिस्ट्रीशीटर हैं, अगर बात नहीं की तो गोली मार दूंगा… आरोप है कि इसके बाद शोहदे ने बेटी का फोटो लेकर फर्जी प्रोफाइल बना दिया और उससे कई लोगों को मैसेज भी भेजे। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत साइबर थाने में की। साइबर थाना प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में IPL ड्यूटी में इस्तेमाल होने वाले कैमरे बंद:CCTV के उपकरण चोरी, सेफ सिटी के तहत लगे थे; FIR दर्ज
    Next Article
    'बेवफा सनम' गाना सुनते हुए युवक ने दी जान:बंद कमरे में लटका मिला शव, खिड़की से बॉडी देखकर चीख पड़े परिजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment