Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बॉयफ्रेंड से मिलने आई लड़की को जिंदा जलाया:बुलंदशहर में शादी की खबर सुनकर घर पहुंची, लड़के के भाई ने पेट्रोल डालकर आग लगाई

    4 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर में बॉयफ्रेंड से मिलने आई गर्लफ्रेंड को जिंदा जला दिया। लड़के की कहीं और शादी तय हो गई थी। इसका पता चलते ही लड़की उसके घर पहुंची और दोनों में बहस होने लगी। इस बीच लड़के के भाई ने लड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। आग बुझाकर लड़की को सीएचसी भेजा। वहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। मामला शनिवार शाम का अहमदगढ़ थाना क्षेत्र का है। लड़की प्राइवेट स्कूल में टीचर है। अब पढ़िए पूरा मामला… दोनों में 3 साल से अफेयर था शिकारपुर के मूर्ति विहार निवासी 20 साल की कशिश मीणा प्राइवेट स्कूल में टीचर है। कशिश का सालवानपुर निवासी आशीष से 3 साल से अफेयर चल रहा था। दोनों परिवारों को इस रिश्ते की जानकारी थी। वे शादी के लिए भी राजी थे। इसी बीच आशीष के घर वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। शनिवार को आशीष ने कशिश को फोन कर बताया कि उसकी सगाई होने वाली है। वह दूसरी जगह शादी कर रहा है। यह सुनकर कशिश उससे मिलने सालवानपुर गांव पहुंची। यहां कशिश और आशीष के बीच बहस होने लगी। तभी आशीष के भाई विवेक ने कशिश पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पीड़िता ने अपनी मां को फोन कर बुलाया चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। पीड़िता ने अपनी मां को फोन कर बुलाया। सूचना मिलने पर डायल 112 और अहमदगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। लड़की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शिकारपुर ले जाया गया। नायब तहसीलदार विपिन वर्मा ने अस्पताल पहुंचकर उसके बयान दर्ज किए। प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मां बोली- बेटी की जान लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी कशिश की मां कृष्णा मीणा ने बताया- लड़का दूसरी जगह शादी कर रहा था। उसने ही फोन कर मेरी बेटी को बताया कि मेरी शादी दूसरी जगह हो रही है, तुम आकर देख लो। इसके बाद बेटी लड़के के पास पहुंची। वहां दोनों की बहस हुई। बेटी ने कहा कि अगर कहीं और शादी की तो मैं मर जाउंगी। अचानक उन लोगों ने मेरी बेटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। मेरी बेटी को जान से मारने में कहीं कोई कमी नहीं छोड़ी गई। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो। एक साल पहले दर्ज हुआ था मुकदमा अफेयर को लेकर 25 नवंबर 2025 को अहमदगढ़ थाने में एक मुकदमा भी दर्ज किया गया था। तब दोनों परिवारों की आपसी सहमति और शादी की रजामंदी के बाद मामला शांत हो गया था। हालांकि, पिछले कुछ समय से लड़का शादी के वादे से मुकरने लगा था। सीओ शिकारपुर शशांक सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ सुनील दोहरे ने बताया कि लड़की 45 फीसदी जल चुकी है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- जिस सलीम का गला रेता गया, वो हत्यारा निकला:उम्रकैद हुई थी, 26 साल से फरार था; इस पर हमला करने वाले एनकाउंटर में मारे गए उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के जिस एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक का गला रेता गया था, उसके बारे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। वह दिल्ली के कारोबारी के 13 साल के बेटे का हत्यारा निकला। दिल्ली पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। वह 26 साल से फरार था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबार में केमिकल फैक्ट्री में आग लगी:सिलेंडर फटे तो कर्मचारी जान बचाकर भागे, 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया
    Next Article
    दिल्ली वालो के शानदार मौसम में हमारे चूल्हे नहीं जलते:मेरठ में जयंत चौधरी की जनसभा में केसी त्यागी और त्रिलोक त्यागी ने इशारों में दिए बड़े संकेत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment