Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली वालो के शानदार मौसम में हमारे चूल्हे नहीं जलते:मेरठ में जयंत चौधरी की जनसभा में केसी त्यागी और त्रिलोक त्यागी ने इशारों में दिए बड़े संकेत

    1 hour ago

    2

    0

    मेरठ की सिवालखास विधानसभा के गांव इकड़ी में आज रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी ने एक जनसभा को संबोधित किया। जिसमें जयंत के साथ हाल ही में फिर से लोकदल में लौट केसी त्यागी और संगठन के महासचिव त्रिलोक त्यागी भी मौजूद रहे। इसके अलावा लोकदल के दोनों सांसद समेत अन्य विधायक और पदाधिकारी भी जनसभा में मंच पर दिखाई दिए। सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जयंत चौधरी ने जहां शिक्षा और महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने की बात कही तो केसे त्यागी और त्रिलोक त्यागी ने पुरानी कुछ बातें साझा करते हुए इशारों में कुछ राजनीतिक संकेत देते हुए तंज भी कसा। दिल्ली का शानदार मौसम हमारे लिए मुसीबत- केसी त्यागी केसी त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली में बैठे लोग जिस मौसम को शानदार कहते हैं और बोलते हैं ठंडी हवा चल रही है उसमें हमारे घरों में चूल्हे नहीं जलते हैं। ओलावृष्टि और बारिश से हमारी फैसले बर्बाद हो जाती है लेकिन यह दर्द सिर्फ वही समझ सकता है जिसके बड़ों ने आपके बीच रहकर इसे महसूस किया हो। आपके बीच से निकाल कर ही नेता बना हो। इसके अलावा कोई बाहर का व्यक्ति आपका यह दर्द नहीं समझ सकता। दिल्ली में बैठे लोग इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकते कि जब किसान की फसल बर्बाद होती है तो उसे पर क्या बीत रही होती है। मेरी नहीं हुई घर वापसी केसे त्यागी ने कहा कि सभी मुझे लोकदल में फिर से आने पर घर वापसी की बधाई दे रहे हैं लेकिन मैं उनसे कहना चाहता हूं कि मेरी कोई घर वापसी नहीं हुई है। मेरे मार्गदर्शन हमेशा चौधरी चरण सिंह रहे हैं और चौधरी चरण सिंह की बनाई हुई पार्टियों ही हर जगह मौजूद है। हरियाणा का अकाली दल हो या बिहार का जनता दल उत्तर प्रदेश का लोकदल हो चाहे उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी सभी चौधरी चरण सिंह द्वारा ही बनाई गई है। इसलिए मेरा कोई घर वापसी नहीं हुई है। मैं कल भी चौधरी चरण सिंह का अनुयाई था और आज भी चौधरी चरण सिंह का अनुयाई हूं। हालांकि लोकदल में आने से मैं अपनों के बीच आ गया हूं। गठबंधन कहीं हो हमारे सिद्धांत अलग- त्रिलोक त्यागी जयंत चौधरी की जनसभा में त्रिलोक त्यागी ने भी अपने संबोधन में कहा कि हम राष्ट्रीय लोकदल के सिपाही हैं और यह दल सिर्फ चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों पर चलता है। हमारा कहां गठबंधन है या किसके हम साथ हैं इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता हमारी कार्य प्रणाली चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों पर आधारित है। सम्मान मिलने पर गए एनडीए के साथ उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के सुप्रीमो से लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता तक चौधरी चरण सिंह के सम्मान से बड़ा कुछ नहीं है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसान मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया गया सिर्फ इसी सम्मान के कारण हम एनडीए का हिस्सा बने हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि इस देश में यदि किसानों के हक की बात कहने वाला और उनकी लड़ाई लड़ने वाला कोई आज तक नेता हुआ है तो वह सिर्फ चौधरी चरण सिंह ही है। चौधरी चरण सिंह एकमात्र ऐसे नेता है जिन्होंने किसान से संबंधित सामान से एक्साइज ड्यूटी हटाकर बीडी- सिगरेट के कारखाने पर लगा दी थी। इसके साथ-साथ मंडी समिति से लेकर चीनी मिलों तक चौधरी चरण सिंह का योगदान किसानों के लिए अति महत्वपूर्ण रहा है। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत- जयंत चौधरी जयंत चौधरी ने अपने संबोधन में शिक्षा को बढ़ावा देते हुए अपील की कि हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग शिक्षा वर्ग में आगे आए, उसी से तरक्की संभव है। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी हमें बढ़ानी होगी। हम चाहते हैं कि हर गांव हर क्षेत्र से महिलाएं न सिर्फ लोकदल से जुड़े बल्कि देश में आगे बढ़े। अपनी जनसभा में भी महिलाओं की संख्या कम देखकर उन्होंने नेताओं से कहा कि आपने महिलाओं को यह नहीं बताया कि यह जनसभा आपकी भी है आपकी जिम्मेदारी भी है इसलिए अगली बार से कोशिश कीजिए महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाए। पायलट बन रही तो नेता क्यों नहीं जयंत चौधरी ने कहा कि आज कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जिसमें महिलाओं की भागीदारी न हो। जहां एक और महिलाएं फाइटर जेट उड़ा रही है तो वही यूपीएससी की परीक्षा पास कर IAS भी बन रही है। अगर महिलाएं हर क्षेत्र में आ गए हैं तो राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने की जिम्मेदारी हमें अपनी समझनी चाहिए और उन्हें सम्मान भी देना चाहिए। जिला अध्यक्ष हमारे बॉस- डॉ राजकुमार सांगवान सांसद राजकुमार सांगवान ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार हमारे नेता ने हमारे जिला अध्यक्ष पर जिले की कमान दी है तो आप सभी उसका नौजवान या बच्च न समझें। अनिकेत पार्टी का जिला अध्यक्ष नहीं बल्कि हमारा बॉस है। हमारा कर्तव्य है कि हम उनकी बात मानें। क्योंकि जिला अध्यक्ष जो आदेश देते हैं वह मुख्यालय का होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बॉयफ्रेंड से मिलने आई लड़की को जिंदा जलाया:बुलंदशहर में शादी की खबर सुनकर घर पहुंची, लड़के के भाई ने पेट्रोल डालकर आग लगाई
    Next Article
    चलती ट्रक में लगी भीषण आग, VIDEO:संग्रामपुर चौराहे पर एक घंटे तक जलती रही, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment