Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्यूटी पार्लर में फंदे से लटकता मिला संचालिका का शव:संतकबीरनगर में परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच जारी

    7 hours ago

    2

    0

    संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। 24 वर्षीय रानी साहिबा का शव उसके ही पार्लर की तीसरी मंजिल पर सीढ़ियों की रेलिंग से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। मृतका बरदहिया बाजार में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहती थी। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले का यह परिवार करीब 20 वर्ष पहले रोजगार की तलाश में खलीलाबाद आकर बस गया था। रानी साहिबा शहर के मुस्तफा मार्केट में “एंजल ब्यूटी पार्लर” चलाती थी, जिसकी शुरुआत करीब पांच महीने पहले ही हुई थी परिजनों के अनुसार, गुरुवार को रानी रोज की तरह टिफिन लेकर पार्लर गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। कई बार फोन करने के बावजूद संपर्क नहीं हुआ तो पिता रुस्तम अली पार्लर पहुंचे, जहां उन्होंने बेटी का शव फंदे से लटका देखा। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। मृतका के पिता ने आत्महत्या की आशंका से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी ऐसा कदम नहीं उठा सकती, बल्कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर-खीरी में दुल्हन मंडप से प्रेमी संग फरार:नगदी और जेवर लेकर हुई गायब, बैंरग बारात लौटी
    Next Article
    फिरोजाबाद में महिलाओं ने प्रीपेड मीटर उखाड़कर विरोध जताया:पचोखरा फीडर पर बिजली विभाग के खिलाफ की नारेबाजी, पुराने मीटर की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment